22 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Jaipur Mango Prices: जयपुर में दशहरी-लंगड़ा की बंपर आवक, आम 30 फीसदी तक सस्ते; जानें केसर-सफेदा और हापुस के रेट

Jaipur Mango Price Drop: जयपुर में यूपी से दशहरी और लंगड़ा आम की बंपर आवक शुरू होने से आम के दाम 30 फीसदी तक गिर गए हैं। मुहाना मंडी में रोजाना 600 टन तक आम पहुंच रहा है। थोक में आम 20-60 रुपए किलो बिक रहा है, जबकि रिटेल बाजार में अब भी डेढ़ से दो गुना महंगा मिल रहा है।

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Arvind Rao

Jun 22, 2026

Jaipur Mango Prices

Jaipur Mango Prices (Patrika Photo)

Jaipur Muhana Mandi Mango Rates: राजधानी जयपुर में उत्तर प्रदेश के आम की आवक शुरू हो गई है। मुहाना मंडी में रोजाना 500 से 600 टन दशहरी और लंगड़ा आम आ रहे हैं। इसमें 90 से 100 टन आम की खपत जयपुर में हो रही है, बाकी आम आसपास के कस्बों और शहरों में जा रहा है। यूपी के आम की आवक शुरू होने के साथ ही भावों में कमी आ गई है, आने वाले दिनों में आम के दाम और टूटेंगे।

मुहाना मंडी के फल व्यापारियों ने बताया कि लखनऊ, फर्रुखाबाद, बरेली, कानपुर, अलीगढ़, सीतापुर और मलिहाबाद से आम की आवक हो रही है। इन दिनों दाम 30 फीसदी तक कम हो गए हैं। मुहाना में लंगड़ा और दशहरी आम थोक में 20 रुपए से 60 रुपए किलो तक बिक रहा है, जबकि बाजार में 40 से 100 रुपए किलो तक बिक रहा है। हालांकि, गोल्डन दशहरी आमों में भाव 100 से 130 रुपए किलो तक है, जो बाजार में 150 से 200 रुपए किलो तक बिक रहे हैं।

आंध्रप्रदेश और गुजरात से आवक हुई कम

आंध्रप्रदेश से सफेदा, तोतापुरी और सिंदूरी आम आ रहा है। लेकिन इनकी आवक कम हो गई है। गुजरात से केसर की आवक बहुत कम हो गई है। व्यापारियों के अनुसार, सफेदा आम की आवक 15 दिन और होगी।

रिटेल में बिक रहे महंगे

थोक में आम के दाम कम होने के बाद भी रिटेल में डेढ़ से दो गुना तक महंगे बिक रहे हैं। लालकोठी मंडी के फल व्यापारी रामबाबू ने बताया कि थोक में कच्चा आम आता है, उसे पकाने में ही 2 से 3 दिन लग जाते हैं और अन्य खर्चा भी हो जाता है।

ये चल रहे दाम प्रतिकिलो (विक्रेता संघ के अनुसार)

आम की किस्ममंडी में थोक भाव (₹/किलो)बाजार भाव (₹/किलो)
दशहरी20 से 5050 से 100
लंगड़ा25 से 5060 से 80
केसर100 से 120150 से 200
सफेदा40 से 6060 से 80
हापुस70 से 150120 से 180

कहां से कितना आ रहा है आम

  • आंध्र प्रदेश से 200 टन
  • महाराष्ट्र से 10 टन
  • उत्तर प्रदेश से 600 टन

अब यूपी से आम की आवक शुरू हो गई, जिससे आम के दामों में गिरावट आ गई है। अभी रोजाना यूपी से 600 टन आम आ रहे हैं, इससे 30 फीसदी तक भाव कम हो गए हैं।
-कैलाश फाटक, अध्यक्ष, जयपुर फल थोक विक्रेता संघ