4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आज आएगी मुख्य रेलवे मेट्रो सुरक्षा आयुक्त की टीम, कल करेगी निरीक्षण

चांदपोल से बड़ी चौपड़ तक मेट्रो संचालन को हरी झंड़ी देने..
less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Jaya Gupta

Mar 16, 2020

delhi-metro

Delhi Mtero


जयपुर। चांदपोल से बड़ी चौपड़ तक मेट्रो संचालन से पूर्व निरीक्षण करने सोमवार को मुख्य रेलवे मेट्रो सुरक्षा आयुक्त की टीम आएगी। टीम दो दिन यहां रहेगी। पहले दिन सोमवार को मेट्रो अधिकारियों की बैठक लेंगे, वहीं मंगलवार को मेट्रो का ट्रायल रन लेकर निरीक्षण किया जाएगा। निरीक्षण में पैमाना पर खरे उतरने के बाद ही टीम ही मेट्रो संचालन की अनुमति देगी। इसके बाद ही बड़ी चौपड़ से चांदपोल तक मेट्रो का संचालन किया जा सकेगा।
------------------------
80 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार का भी होगा निरीक्षण
जयपुर मेट्रो प्रशासन ने कुछ दिन पूर्व रेलवे अपर सुरक्षा आयुक्त को पत्र लिखकर चांदपोल से बड़ी चौपड़ तक निरीक्षण के साथ ही मानसरोवर से बड़ी चौपड़ तक मेट्रो की गति बढ़ाने का प्रस्ताव भी किया था। ऐसे में टीम इस गति का भी निरीक्षण करेगी। निरीक्षण के समय यात्री भार के साथ मेट्रो का ट्रायल रन किया जाएगा। अनुमति मिलने के बाद मेट्रो 60 किलोमीटर प्रतिघंटे से स्थान पर 80 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से दौड़ेगी।
-------------------

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग