
जयपुर मेट्रो (फोटो-पत्रिका)
जयपुर। धुलंडी के अवसर पर 3 मार्च को जयपुर मेट्रो का संचालन सुबह नहीं होगा। दोपहर 2:10 बजे से ट्रेनों का संचालन होगा। तीन मार्च को सुबह 5:20 बजे से दोपहर 2 बजे तक मेट्रो ट्रेनें संचालित नहीं होंगी।
इसके बाद दोपहर 2:10 बजे से रात 10:21 बजे तक मेट्रो सेवाएं नियमित रूप से चलेंगी। जयपुर मेट्रो प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे त्योहार का आनंद लें, लेकिन मेट्रो परिसर, प्लेटफॉर्म और ट्रेनों में रंग खेलने या हुड़दंग करने से बचें।
जयपुर मेट्रो के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक वैभव गालरिया ने कहा कि मेट्रो परिसर, प्लेटफॉर्म और ट्रेनों के अंदर रंग खेलने, रंग डालने या किसी भी प्रकार के हुड़दंग की पूरी तरह मनाही रहेगी।
यात्रियों को गुलाल, रंग, पानी से भरी पिचकारियां, गुब्बारे या बोतलें लेकर मेट्रो परिसर में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। रंग से सने कपड़ों के साथ यात्रा करने पर भी रोक रहेगी। उल्लंघन करने पर मेट्रो ट्रेन और परिसर को गंदा करने वालों से नियमानुसार जुर्माना भी वसूला जाएगा।
Published on:
02 Mar 2026 07:32 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
ट्रेंडिंग
