
आज का सुविचार
अपनी उर्जा को चिंता करने में खत्म करने से बेहतर है, इसका उपयोग समाधान ढूंढने में किया जाए
आज क्या खास
- 10 दिन के अवकाश के बाद आज से फिर शुरू होगी राजस्थान विधानसभा बजट सत्र की कार्यवाही, विभिन्न विभागों की अनुदान मांगों पर होगी चर्चा
- तृतीय श्रेणी भर्ती का आज चौथा दिन, परीक्षा के दौरान नहीं की जाएगी नेटबंदी, लोगों को हो रही भारी असुविधा के मद्दनेजर फैसला
- राष्ट्रीय विज्ञान दिवस आज, इंस्पायर अवार्ड मानक योजना में देशभर में सेबसे ज्यादा आिडिया और आवेदन राजस्थान के
- 'खेत को पानी, फसल को दाम' के उद्घोष के साथ आज जयपुर के शहीद स्मारक पर जुटेगी 'किसान महापंचायत', प्रदेश के पांच अलग-अलग स्थानों से किसान निकाल रहे हैं पदयात्रा
- डेनमार्क के क्राउन प्रिंस फ्रेडरिक और क्राउन प्रिंसेस मैरी भारत पर, नई दिल्ली स्थित स्थित राष्ट्रपति भवन में शाम 4 बजे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से करेंगे मुलाकात
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज भी जारी रखेंगे 'पोस्ट बजट वेबिनार', सुबह 10 बजे 'अनलीशिंग द पोटेंशियल: ईज ऑफ लिविंग यूजिंग टेक्नोलॉजी' विषय पर करेंगे संबोधित
- राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO) द्वारा मौजूदा वित्त वर्ष 2022-23 की तीसरी तिमाही के लिए भारत का नवीनतम जीडीपी डेटा किया जाएगा जारी
- भारत और ब्रिटेन के बीच शुरू होगी 'यंग प्रोफेशनल स्कीम', भारतीयों के लिए उपलब्ध कराए जाएंगे लगभग 2,400 यूके वर्क वीजा
- बिहार के वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी आज पटना स्थित विधानसभा में पेश करेंगे राज्य बजट 2023-24
- आईआरसीटीसी द्वारा संचालित विशेष पर्यटक ट्रेन “गर्वी गुजरात” आज दिल्ली सफदरजंग रेलवे स्टेशन से होगी रवाना, 8 दिन की यात्रा और लगभग 3500 किलोमीटर सफर में यात्री गुजरात की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत से से होंगे रूबरू
- 50 दिनों में 3,200 किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद, दुनिया का सबसे लंबा रिवर क्रूज 'एमवी गंगा विलास' यात्रा का आज डिब्रूगढ़ में होगा समापन
- तमिलनाडु राज्यपाल आर.एन. रवि के कार्ल मार्क्स पर टिप्पणी के खिलाफ भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी पूरे राज्य में करेगा विरोध-प्रदर्शन
- ओडिशा में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर भाजपा युवा मोर्चा का भुवनेश्वर में विधानसभा घेराव आज
- कांग्रेस पार्टी आज केरल में "कर आतंकवाद" के खिलाफ करेगी विरोध प्रदर्शन
- संयुक्त राज्य अमरीका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन आज से शुरू करेंगे कजाकिस्तान, उज्बेकिस्तान और भारत की चार दिवसीय यात्रा
- भारत से ब्रिटिश सेना की वापसी के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में मुंबई में गेटवे ऑफ इंडिया पर रात 8 बजे "लाइट एंड साउंड" शो
- ब्रज के बरसाना की प्रसिद्ध लट्ठमार होली आज, देश-दुनिया के श्रद्धालुओं का बरसाने में जमावड़ा
- राष्ट्रीय विज्ञान दिवस और भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की पुण्यतिथि आज
खबरें आपके काम की
- कोरोना चीन की वुहान लैब से ही दुनियाभर में फैला था, अमरीकी एनर्जी विभाग की फाइनल रिपोर्ट
- ईपीएफओ ने कर्मचारी बढ़ी पेंशन स्कीम चुनने के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 3 मार्च से बढ़ा कर 3 मई की
- होली के त्योहार पर यात्रियों की लंबी वेटिंग लिस्ट को देखते हुए रेलवे ने जयपुर से चलने और गुजरने वाली 33 जोड़ी ट्रोनों में बढ़ाए कोच
- लाइट मोटर व्हीकल लाइसेंसधारक चला सकते हैं 7500 किलो तक के भारी वाहन, राजस्थान हाईकोर्ट का अहम फैसला
- जयपुर नगर निगम पर बीवीजी कंपनी के बकाया के भुगतान के बदले बीस करोड़ रुपए की रिश्वत मांगने के मामले में आरएसएस के प्रचारक निंबाराम की याचिका पर राजस्थान हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित
- मुंबई पर एक और आतंकी हमले का खतरा, प्रशिक्षित संदिग्ध इंदौर से मुबई पहुंचा, अलर्ट जारी
- पंजाब में भारी बहुमत से चुनी गई सरकार विधानसभा का बजट सत्र बुलाने की सलाह न मानने पर राज्यपाल के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में गई
- सुप्रीम कोर्ट ने भाजपा पर लगाया अपना एक लाख रुपए के जुर्माने का आदेश वापस लिया, 2020 में बिहार में दागी उम्मीदवार बनाने का कारण न बताए जाने के आरोप में लगाया था जुर्माना
- भाजपा नेता और अभिनेत्री खुशबू सुंदर राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य मनोनीत
- कोलकाता हाईकोर्ट ने पश्चिम बंगाल प्राथमिक शिक्षा परिषद के पूर्व अध्यक्ष मानिक भट्टाचार्य का संपत्तियों को जब्त करने का दिया आदेश
- सुप्रीम कोर्ट ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ टिप्पणी को लेकर असम और उत्तर प्रदेश में दर्ज कराए गए मामलों में कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा की अंतरिम जमानत 3 मार्च तक बढ़ाई
- सुप्रीम कोर्ट ने नीट- पीजी की 3 मार्च को होने वाली परीक्षा 3 माह टालने की मांग वाली डॉक्टरों की याचिका खारिज की
- पंजाब के सांगवा गांव में एक महिला ने कांग्रेस नेता मेजर सिंह धालीवाल की गोली मारकर हत्या की
- वैधानिक दायित्वों का पालन न करने मात्र के लिए सरपंच को अयोग्य घोषित किया जाना अवैध, बॉम्बे हाईकोर्ट की औरंगाबाद पीठ का फैसला
- विमानन महा निदेशालय ने हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड के एक नए विमान "हिंदुस्तान 228-201 एलड्ब्ल्यू" को दी मंजूरी
- इराक के गिरसू शहर में ब्रिटेन के पुरातत्व विदों ने 4500 साल पुराना सुमेरियन मंदिर खोजा
- राजस्थान पत्रिका का प्रोपर्टी एक्सपो प्रोपेक्स 3.0 जयपुर के जेकेके स्थित शिल्पग्राम में 3 मार्च से 6 मार्च तक
- राजसमंद के द्वारिकाधीश मंदिर के पीठाधीश गोस्वामी बृजेश कुमार (83) का वडोदरा के एक अस्पताल में देहावसान
- राजस्थान के चार जिलों श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, बीकानेर, चूरू और आसपास के इलाकों में आज बारिश की संभावना
- केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में दायर याचिका खारिज, योजना को वैध करार दिया
- अग्निपथ योजना में अब एक बेरोजगार एक साल में एक ही बार कर सकेगा आवेदन, पहले ऑनलाइन परीक्षा, पास होने पर ही फिजिकल और मेडिकल के लिए बुलावा
- सीबीएसई ने विद्यार्थियों को पेपर लीक की फर्जी खबरों और अफवाहों से सावधान रहने को कहा
- मध्यप्रदेश पावर जेनरेटिंग कंपनी लिमिटेड में 453 विभिन्न पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 16 मार्च
- राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से ली जा रही सूचना सहायक भर्ती परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि अब 2 मार्च रात 12 बजे तक
- डीआरडीओ और जीटीआरई में अप्रेंटिस ट्रेनी के 150 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 13 मार्च
- सीमा सुरक्षा बल में कांस्टेबल ट्रेड्समैन के 1284 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 27 मार्च
- हरियाणा लोक सेवा आयोग ने टीजीटी ग्रुप सी के 7471 पदों के लिए 15 मार्च तक मांगे ऑनलआइन आवेदन
- हरियाणा लोक सेवा आयोग ने असिस्टेंट डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी के 112 पदों के लिए निकाली भर्ती, ऑनलाइन आवेदन 28 मार्च तक
- बैंक ऑफ बड़ौदा ने धन प्रबंधन सेवाओं के लिए अधिग्रहण अधिकारी के 547 पदों के लिए निकाली भर्ती, ऑनलाइन आवेदन 14 मार्च तक
- यूपीएससी ने अकाउंट ऑफिसर के 577 पदों के लिए निकाली भर्ती, ऑनलाइन आवेदन 17 मार्च तक
Published on:
28 Feb 2023 08:53 am
