आरोपियों ने देश की एक बड़ी सुरक्षा एजेंसी की आईडी भी दिखाई। कार में वे उन्हें भीलवाड़ा घुमाते रहे। इस दौरान उन्हें सुरक्षा एजेंसी की फाइल भी दिखाते रहे। उनकी आईडी में उनके नाम जितेंद्र सिंह, विधादत, अनिल शर्मा, ओम सिंह राठी और मनोज कुमार था। उन्होंने दोनों से कुछ फार्म भी भरवाए और खाली कागजों में हस्ताक्षर करवाए।