वीडियो देखकर संजय ने तुरंत मनमोहन को फोन कर उसे आत्महत्या से रोकने की कोशिश की। स्थिति की गंभीरता समझते हुए संजय ने श्याम नगर थाना पुलिस को सूचित किया। पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची, जहां मनमोहन कार में बेहोश मिला। उसे तत्काल स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे एसएमएस अस्पताल रेफर किया गया। देर रात इलाज के दौरान मनमोहन ने दम तोड़ दिया। श्याम नगर थाने के एसआइ धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस नाथूराम और उसके बेटे से पूछताछ करेगी।