
Jaipur Accident : जेएलएन मार्ग के ओटीएस चौराहे पर हादसे के बाद का मंजर। फोटो पत्रिका
Jaipur Accident : जयपुर के गांधी नगर थाना इलाके में बुधवार देर रात करीब एक बजे ओटीएस चौराहे के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। ट्रक, कार को 10 मीटर तक घसीटता ले गया। हादसे में कार सवार चिकित्सक घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। थानाप्रभारी भजनलाल ने बताया कि रामगंज निवासी डॉ. अशोक यूनिवर्सिटी की ओर से कार से आ रहे थे। गोपालपुरा से आ रहे एक ट्रक ने ओटीएस चौराहे के पास उनकी कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार डॉ. अशोक के कंधे में चोट आई है।
सूचना मिलने पर गांधी नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल डॉक्टर को तत्काल एसएमएस अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है। हादसे के बाद डॉ. अशोक काफी घबरा गए थे। सड़क पर यातायात बाधित नहीं हो, इसके लिए पुलिस ने क्रेन की सहायता से ट्रक और क्षतिग्रस्त कार को सड़क किनारे खड़ा करवाया। पुलिस चालक की तलाश कर रही है तथा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
जयपुर शहर में रात में होने वाले हादसों में कमी लाने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने प्रमुख चौराहों पर ट्रैफिक लाइट की व्यवस्था कर रखी है। दिन की ही तरह इन चौराहों पर ट्रैफिक सिग्नल चालू रहते हैं। इसके बावजूद शहर में आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं।
देर रात खाली सड़कों पर कई वाहन चालक तेज रफ्तार से वाहन चलाते हैं और ट्रैफिक सिग्नलों की अनदेखी कर देते हैं। रेड लाइट जंपिंग, नशे में वाहन चलाना और यातायात नियमों की अवहेलना भी देर रात होने वाले हादसों के प्रमुख कारण हैं।
9 जनवरी 2026 - रिंग रोड : चर्चित तेज रफ्तार ऑडी हादसा। फुटपाथ और सड़क किनारे लोगों को कुचलने का मामला, मुख्य आरोपी गिरफ्तार।
20 फरवरी 2026- इस्कॉन मंदिर-खरबास सर्कल, मानसरोवर : तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार तीन दोस्तों को टक्कर मारी। एक की मौत, दो गंभीर घायल।
मार्च 2026- उद्योग भवन कट : तेज रफ्तार पिकअप ने रेड लाइट पर खड़े 8 वाहनों को टक्कर मारी।
23 मार्च 2026-हरमाड़ा थाना क्षेत्र : तेज रफ्तार कार ने सड़क पार कर रहे बाइक सवार पति-पत्नी को टक्कर मारी।
13 मई 2026-रजत पथ चौराहा, न्यू सांगानेर रोड : तेज रफ्तार सफारी ने स्कूटी सवार महिला नर्स को उड़ा दिया। महिला गंभीर घायल।
मई 2026- एमआइ रोड, जयंती मार्केट चौराहा : तेज रफ्तार बार ने भीड़भाड़ वाले इलाके में युवक को टक्कर मारी।
1 जून 2026 (रविवार देर रात) महल रोड, जगतपुरा : तेज रफ्तार एसयूवी की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत।
Updated on:
04 Jun 2026 07:33 am
Published on:
04 Jun 2026 07:33 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
