
शास्त्री नगर मामला : 2 दिन के पुलिस रिमांड पर दुष्कर्म आरोपी जीवाणु, घटना स्थल ले जाकर पुलिस लेगी साक्ष्य
जयपुर। राजधानी के शास्त्रीनगर इलाके में सात साल की नाबालिग से दरिंदगी ( Shastri Nagar Jaipur minor girl Rape ) करने वाले सिकंदर उर्फ जीवाणु ( Rape Accused Jivanu ) को पुलिस ने दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ करेगी। Rape मामले की जांच कर रहे अनुसंधान अधिकारी ने बताया कि जीवाणु को मौके पर ले जाकर पूरे घटनाक्रम को जांचा जाएगा। इसके बाद वहां से साक्ष्य लिए जाएंगे। इसके लिए दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
पुलिस मामले में जल्द ही चार्जशीट पेश करने की तैयारी में है। इसके लिए वे सबूतों को लेकर कोई कमी नहीं रखने को लेकर प्रयास कर रही है। आपको बता दें कि एक जुलाई को पापा का दोस्त बनकर जीवाणु नाबालिग को बाइक पर ले गया और बलात्कार करने के बाद घर के नजदीक छोड़ कर फरार हो गया। इसके बाद पूरे क्षेत्र में तनाव फैल गया था। जिसके लिए पुलिस को 13 थाना इलाकों में 72 घंटे से अधिक समय इंटरनेट बंद करना पड़ा।
कई दिनों तक तनावपूर्ण स्थिति में था Shastri Nagar
गौरतलब है कि राजधानी जयपुर में बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आने के बाद क्षेत्र में कई दिनों तक तनावपूर्ण स्थिति बन गई थी। शास्त्री नगर थाना इलाके में हुई घटना ने देखते ही देखते बड़ा रूप ले लिया था। घटना सामने आने के बाद देर रात प्रदर्शनकारियों ने जमकर तोड़फोड़ भी की थी। वहीं, स्थिति को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस जाब्ता समेत कई थानों की पुलिस तैनात की गई थी। ऐसे में क्षेत्र में कर्फ्यू जैसे हालात हो गए थे साथ ही करीब पांच दिन तक इंटरनेट सेवा भी बंद ( Internet ban ) कर दी गई थी।
Published on:
12 Jul 2019 07:30 am
