24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Jaipur News: 18 हजार वाहनों की आरसी लॉक, जानें RTO ने क्यों किया ऐसा

जयपुर शहर में करीब 18,000 वाहन चालक ऐसे हैं जिनके वाहनों की रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (आरसी) लॉक कर दी गई है। जानें क्यों...?
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Lokendra Sainger

•

Updated: 16 Oct 2024, 12:28 PM IST

जयपुर शहर में करीब 18,000 वाहन चालक ऐसे हैं जिनके वाहनों की रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (आरसी) लॉक कर दी गई है, लेकिन उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। यह स्थिति यातायात नियमों का उल्लंघन करने या अन्य कारणों से उत्पन्न हुई है। यातायात विभाग की ओर से ऐसे मामलों का डेटा संकलित किया गया है, जिसमें ये चालक चालान न भरने के कारण अपनी आरसी की स्थिति से अनजान हैं।

आरटीओ प्रथम, राजेन्द्र सिंह शेखावत ने बताया कि पहली बार इस प्रकार की व्यवस्था शुरू की जा रही है, जिसमें इन वाहन मालिकों को मैसेज के जरिये सूचित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें : राजस्थान में जमीन को व्यावसायिक और औद्योगिक उपयोग के लिए बदलना हुआ आसान, लागू हुआ ये नियम

आरसी लॉक होने का कारण

आरसी लॉक होने का मुख्य कारण वाहन चालान का न भरना है। चालान होने के बाद वाहन मालिक को आरटीओ द्वारा समय दिया जाता है, लेकिन यदि समय सीमा के भीतर चालान जमा नहीं किया जाता है, तो आरसी को सॉफ्टवेयर के माध्यम से लॉक कर दिया जाता है। इन 18 हजार वाहनों में गैर परिवहन, परिवहन और यात्री वाहन शामिल हैं।

यह भी पढ़ें : राजस्थान के इन सरकारी कर्मचारियों की बढ़ी रिटायरमेंट की उम्र, SC ने खारिज किया सरकार का तर्क