27 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सोम प्रदोष पर छोटी काशी के शिवालयों में गूंजा हर—हर महादेव

शिवालयों में सजी झांकी
less than 1 minute read
Google source verification
Jaipur Religious

धुलेश्वर महादेव मंदिर में सजी झांकी

जयपुर. विभिन्न योग संयोगों में मार्गशीर्ष शुक्ल त्रयोदशी (सोम प्रदोष व्रत) सोमवार को भगवान शिव की विशेष पूजा की गई। छोटीकाशी के सभी शिवालयों में श्रद्धालुओं ने महादेव का दुग्धाभिषेक, जलाभिषेक किया। इसके साथ ही विशेष अनुष्ठान भी किए गए।
ताड़केश्वर, झाडख़ंड, जंगलेश्वर, चमत्कारेश्वर, धुलेश्वर, रोजगारेश्वर महादेव मंदिर और गलता गेट स्थित संतानप्रदेश्वर शिव मंदिर में दिनभर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। मंदिरों में भगवान भोलेनाथ का विशेष शृंगार झांकी सजाई गई। श्रद्धालुओं ने द्वादश ज्योतिर्लिंग के दर्शन किए। गलता गेट स्थित संतानप्रदेश्वर शिव मंदिर में पं. राजकुमार चतुर्वेदी के सान्निध्य में भगवान भोलेनाथ का विशेष पूजन किया। श्रद्धालुओं ने द्वादश ज्योतिर्लिंग के दर्शन किए। मंदिरों में दिनभर भक्तों का तांता लगा रहा। भगवान शिव की फूल—बंगला झांकी सजाई गई। मंदिरों में भगवान को भोग लगाने के बाद प्रसाद बांटा गया। भक्तों ने मनोकामना पूर्ति के लिए पूजन किया। सी स्कीम स्थित धूलेश्वर महादेव मंदिर में सोम प्रदोष के मौके पर रुद्राभिषेक किया गया।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग