16 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Jaipur Road Accident: ट्रेलर ने बाइक सवार मां-बेटे को कुचला, निकलकर सड़क पर गिरा महिला का दिल, 5 मिनट तक धड़कता रहा

Harmada Road Accident: हरमाड़ा थाना क्षेत्र के नींदड़ मोड़ पर मंगलवार को तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार मां-बेटे को कुचल ​दिया। हादसा इतना जबरदस्त था कि महिला का दिल निकलकर सड़क पर दूर जा गिरा।

3 min read
Google source verification
Jaipur Road Accident-3

मृतक मां और बेटा। फोटो: पत्रिका

जयपुर। राजधानी जयपुर में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। हरमाड़ा थाना क्षेत्र के नींदड़ मोड़ पर मंगलवार को तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार मां-बेटे को कुचल ​दिया। हादसा इतना जबरदस्त था कि महिला का दिल निकलकर सड़क पर दूर जा गिरा और 5 मिनट तक धड़कता रहा। यह देख लोगों के रौंगटे खड़े हो गए। सूचना मिलते ही हरमाड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मां-बेटे के शव को कांवटिया अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया दिया है। जहां पर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे।

पुलिस के मुताबिक हादसा सुबह करीब 9 बजे हरमाड़ा के नींदड़ मोड़ पर पर हुआ। चौमूं से तरफ से जयपुर आ रहे ट्रेलर ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में महिला सहित दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों मृतक मां-बेटे बताए जा रहे है। हैरान कर देने वाली बात ये रही कि ट्रेलर दोनों को कुचलते हुए निकल गया।

हादसा इतना भयावह था कि महिला का सिर धड़ से अलग हो गया। इतना ही नहीं महिला का दिल निकलकर सड़क पर आ गया। मृतक महिला का दिल करीब 5 मिनट तक धड़कता रहा। यह देखकर मौके पर मौजूद लोगों के रौंगटे खड़े हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर हरमाड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शव को कब्जे में लेकर कांवटिया अस्पताल की ​मोर्चरी में रखवाया। पुलिस बाइक नंबर के आधार पर मृतकों की पहचान की और परिजनों को सूचना भिजवा दी है।

ट्रेलर को मौके पर ही छोड़कर चालक फरार

हादसे के बाद चालक ट्रेलर को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रेलर को जब्त कर चालक की तलाश शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि सीमेंट से भरा ट्रेलर ओवरलोड था और हादसे के वक्त तेज रफ्तार में था। ऐसे में ट्रेलर अनियंत्रित हो गया। ट्रेलर चौमूं की तरफ से आ रहा था और जयपुर की ओर जा रहा था।

सीकर-जयपुर हाईवे पर लगा जाम

हादसे के बाद सीकर-जयपुर हाईवे पर लंबा जाम लग गया। ऐसे में वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि, पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया। इसके बाद यातायात सुचारू हो पाया। बता दें कि पत्रिका ने पहले ही चेताया था कि नींदड़ मोड़ हादसों को निमंत्रण दे रहा है। इसके बावजूद भी सुध नहीं ली गई।

सीकर रोड के 'डेथ कट'… न चेतावनी बोर्ड, न सुरक्षा उपाय

बता दें कि सीकर रोड के हरमाड़ा क्षेत्र में अवैध कट अब केवल लापरवाही नहीं, बल्कि सड़क सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बन चुके है। कई हादसों के बाद भी न तो चेतावनी बोर्ड लगाए गए और न ही कोई सुरक्षा उपाय किए गए। व्यस्त ट्रैफिक और तेज रफ्तार ट्रैफिक के बीच बिना किसी संकेत, बैरिकेडिंग या ट्रैफिक नियंत्रण के ये कट वाहन चालकों के लिए अनदेखा खतरा बने हुए हैं। सबसे अधिक परेशानी सुबह और शाम को होती है, जब भारी वाहनों और दोपहिया वाहनों का दबाव एक साथ बढ़ जाता है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि कई बार छोटे-बड़े हादसे हो चुके हैं, लेकिन न तो अवैध कटों को बंद किया गया और न ही सुरक्षित यू-टर्न या सर्विस लेन की कोई व्यवस्था की गई। स्थानीय निवासी महेश अग्रवाल ने कहा कि प्रशासन को अवैध कटों को तुरंत बंद कर स्थायी समाधान निकालना चाहिए। साथ ही जहां जरूरत हो, वहां यू-टर्न या ट्रैफिक सिग्नल जैसे सुरक्षित विकल्प विकसित किए जाने चाहिए।

चालक खो देते हैं संतुलन

हरमाड़ा थाना इलाके की लोहा मंडी रोड पर बना कट बेहद खतरनाक साबित रहा हैं। यहां तेज घुमाव और वाहनों की रफ्तार के कारण चालक अक्सर संतुलन खो देते हैं। रविवार दोपहर हरमाड़ा थाना इलाके की लोहा मंडी रोड उस वक्त चीख-पुकार से गूंज उठी, जब तेज रफ्तार कार ने रोड क्रॉस कर रहे बाइक सवार दंपती को जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना के बाद लोगों में आक्रोश है। लोग लगातार प्रशासन से सड़क सुधार की मांग कर रहे हैं।