3 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान से गुज़र रहे नेशनल हाइवे की Fake Pics वायरल, NHAI ने जारी की असल तस्वीर- जारी किया स्पष्टीकरण

NHAI Clarification on NH-25:  NH-25 पर पृथ्वीपुरा गांव में बने रंबल स्ट्रिप्स के वायरल दावों पर NHAI का बड़ा स्पष्टीकरण! वायरल फोटो और हकीकत की तस्वीरों के साथ जानिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की सफाई।
2 min read
Google source verification
NHAI Clarification Rumble Strips Prathvipura NH25 Rajasthan Fact Check 2026

NHAI Clarification Rumble Strips

राजस्थान में राष्ट्रीय राजमार्ग-25 (NH-25) पर पृथ्वीपुरा गांव के पास मीडियन ओपनिंग (कट) पर बनाए गए रंबल स्ट्रिप्स को लेकर सोशल मीडिया और मीडिया के एक वर्ग में चल रही खबरों पर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने स्थिति साफ की है। एनएचएआई ने सोशल मीडिया पर दो तस्वीरें साझा करते हुए मीडिया रिपोर्ट्स के दावों का खंडन किया है। अथॉरिटी ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि मीडिया में दिखाई जा रही तस्वीरें सड़क की वास्तविक स्थिति को नहीं दर्शाती हैं।

वायरल फोटो और असली तस्वीर में क्या है अंतर?

एनएचएआई द्वारा जारी आधिकारिक बयान के अनुसार, सोशल मीडिया पर वायरल की जा रही फोटो भ्रामक है और वह हाइवे के इस हिस्से की असल स्थिति को पेश नहीं करती। एनएचएआई ने अपने पोस्ट में दो तस्वीरें शामिल की हैं:

पहली तस्वीर (वायरल फोटो): जिसे सोशल मीडिया पर शेयर कर सड़क निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठाए जा रहे थे।

दूसरी तस्वीर (हकीकत की स्थिति): जिसमें एनएचएआई ने ग्राउंड जीरो की वास्तविक स्थिति दिखाई है कि रंबल स्ट्रिप्स का निर्माण यातायात सुरक्षा के मानकों के अनुरूप ही किया जा रहा है।

सुरक्षा के लिए बनाए गए रंबल स्ट्रिप्स : NHAI

एनएचएआई ने अपने आधिकारिक बयान में रंबल स्ट्रिप्स के निर्माण की मुख्य वजह का भी खुलासा किया और कहा, पृथ्वीपुरा गांव के पास मीडियन कट होने की वजह से हादसों का खतरा बना रहता था।

स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों के विशेष अनुरोध पर ही वाहनों की गति को नियंत्रित करने और दुर्घटनाओं को रोकने के लिए इन रंबल स्ट्रिप्स का निर्माण कराया जा रहा है।

इसका मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय राजमार्ग पर चलने वाले यात्रियों और गांव के निवासियों, दोनों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

'फीडबैक का स्वागत, सुरक्षा प्राथमिकता'

अपने बयान के अंत में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने कहा कि वे हाइवे यूजर्स और आम जनता से मिलने वाले बहुमूल्य सुझावों और फीडबैक का हमेशा सम्मान करते हैं। एनएचएआई देश भर के राष्ट्रीय राजमार्गों पर सभी यात्रियों के लिए एक सुरक्षित, सुगम और बेहतरीन यात्रा अनुभव सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग