11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Swachhata Ka Sanskaar: जयपुरवासियों अब तो सीख जाओ, बच्चे नुक्कड़ नाटक जरिए बता रहे कचरा सड़क पर न फेंके

Swachhata Ka Sanskaar: राजधानी जयपुर में ‘स्वच्छता का संस्कार’ अभियान में स्कूल में दो नाटक मंचित हुए। कलाकारों ने सफाई और कचरा न डालने का संदेश दिया। छात्रों ने पेंटिंग्स और स्लोगन प्रदर्शित किए। आयोजकों ने आमजन से स्वच्छ रहने की अपील की।

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Arvind Rao

Aug 30, 2025

Swachhata Ka Sanskaar
Play video

दो नु€क्कड़ नाटकों का मंचन (फोटो- पत्रिका)

Swachhata Ka Sanskaar: जयपुर: राजस्थान पत्रिका के ‘स्वच्छता का संस्कार’ अभियान के तहत शुक्रवार को चौड़ा रास्ता स्थित सनी एकेडमी स्कूल में दो नु€क्कड़ नाटकों का मंचन हुआ। इसके माध्यम से कलाकारों ने अपने आसपास सफाई रखने का संदेश दिया।


आगाज द अमेजिंग रंगमंच ग्रुप के तत्वावधान में इन नाटकों के दौरान आमजन को स्वच्छ रहने का संदेश दिया गया। दोनों नाटकों का लेखन और निर्देशन रंगकर्मी फिरोज मिर्जा ने किया। इस दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अपनी बनाई पेंटिंग्स और स्लोग्न लिखी तख्तियां भी प्रदर्शित कीं। इस दौरान ग्रप की डॉ. बुलबुल नायक और स्कूल संचालक डॉ. शेखर कपूर समेत अन्य ने संबोधित किया।

’हमने जो गलती की हैं, उसे आप न दोहराएं’


पहले नाटक के दौरान कुछ महिलाएं सड़क पर गंदगी करती नजर आती हैं। एक सफाईकर्मी उन्हें कचरा डस्टबिन में डालने की हिदायत देता है। लेकिन महिलाएं उससे कहती हैं कि सफाई करने का काम तुम्हारा है। इसी बीच निगम की टीम मौके पर पहुंचती है और महिलाओं का चालन काट देती है। अंत में दोनों महिलाएं दर्शकों से कहती हैं कि हमने जो गलती की है, उसे आप न दोहराएं।


कचरा फेंकने वाले व्यक्ति का चित्रण किया


इस दौरान राखी गुर्जर, रीना व्यास, प्रियंका टिंकर, वैभव खंडेलवाल, ज्योति नायक और शिवांगी पारीक ने विभिन्न पात्र निभाए। दूसरे नाटक में बच्चों ने पड़ोसियों के घर के बाहर कचरा फेंकने वाले व्यक्ति का चित्रण किया।


साथ ही कैसे कॉलोनी वालों ने कैसे सबक सिखाया यह बताया। नाटक में दीक्षिता, जतिन, अयान, तनिष्क, अनन्या, वांशिका और जुलेखा समेत अन्य ने किरदार निभाए।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग