– गुलाबी नगर में गर्मी का सितम जोरों पर, आमजन के साथ पशु-पक्षी भी परेशान
जयपुर। राजधानी जयपुर सहित प्रदेश में इन दिनों गर्मी के तीखे तेवर हैं। पड़ रही तेज गर्मी से आम आदमी सहित पशु-पक्षी भी परेशान हैं। राजधानी जयपुर में कल पड़ी भीषण गर्मी के बाद आज भी गर्मी के तीखे तेवर जारी रहेंगे। आज राजधानी जयपुर में अधिकतम तापमान 42 डिग्री तक रहने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार, आज प्रदेश के पूर्वी जिले भरतपुर में न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान आज 42 डिग्री रहने की संभावना है। अलवर जिले में आज न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहा तो दिन में आज अधिकतम तापमान 42 डिग्री तक रहने का अनुमान है। धौलपुर जिले में आज न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान 43 डिग्री रहने का अनुमान है। दौसा जिले में आज न्यूनतम तापमान 30 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान आज 42 डिग्री तक रहने का अनुमान है। राजधानी जयपुर में आज न्यूनतम तापमान 31 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान आज डिग्री तक रहने का अनुमान है। अजमेर जिले में आज न्यूनतम तापमान 29 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान आज 40 डिग्री रहने की संभावना है। भीलवाड़ा जिले में आज न्यूनतम तापमान 29 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान आज 41 डिग्री रहने की संभावना है। चित्तौड़गढ़ जिले में आज न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान 41 डिग्री रहने की संभावना है। उदयपुर जिले में न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहने का अनुमान है तो दिन में अधिकतम तापमान 37 डिग्री तक रहने का अनुमान है। बाड़मेर जिले में आज न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान आज 42 डिग्री रहने का अनुमान है। जैसलमेर जिले में आज न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान आज 42 डिग्री तक रहने का अनुमान है। जोधपुर जिले में आज न्यूनतम तापमान 29 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान आज 41 डिग्री तक रहने का अनुमान है। बीकानेर जिले में आज न्यूनतम तापमान 31 डिग्री रहा तो दिन में अ धिकतम तापमान आज 45 डिग्री तक रहने का अनुमान है। श्रीगंगानगर में आज न्यूनतम तापमान 31 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान आज 45 डिग्री रहने का अनुमान है। आज श्रीगंगानगर व बीकानेर में भीषण गर्मी का दौर रहेगा। सीकर जिले में न्यूनतम तापमान 29 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान आज 41 डिग्री रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में चल रही गर्म सतही हवाओं से गर्मी का जोर बढ़ा है। गर्मी का दौर आगामी दिनों में जारी रहने की संभावना है।