
कथावाचक और मोटिवेशनल स्पीकर जया किशोरी युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय हैं, लेकिन इन दिनों उन्हीं के जैसी कृष्णभक्ति में लीन एक और युवती सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है और युवाओं को काफी पसंद भी आ रही है। वायरल हो रही युवती का नाम सलोनी कृपलानी है, जो सोशल मीडिया पर कृष्ण भक्ति को बढ़ावा दे रही हैं। राजस्थान के चूरू शहर में रहने वाली सलोनी, सोशल मीडिया पर कृष्ण भक्ति को बढ़ावा देने के साथ ही स्प्रिचुअल थॉट्स की ओर युवाओं का ध्यान खींच रही हैं। सलोनी मोटिवेशनल और डिवोशनल वीडियोज और पॉडकास्ट से युवाओं को प्रेरित कर रही है।
सलोनी कृष्ण भक्ति से युवाओं को नई दिशा की और ले जा रही है। उनका कहना है कि तनाव को खत्म करने और कृष्णभक्ति को जगाने के लिए उनकी ये पहल है। वह युवाओं को धार्मिक और आध्यात्मिक संदेश के साथ पॉजिटिविटी और मानसिक शान्ति प्रदान करने का भी प्रयास कर रही है।
सोशल मीडिया पर कृष्ण भक्ति के साथ ही सलोनी असल जिंदगी में भी कई अच्छे कार्यों से जुड़ी हुई हैं। उनका संगठन बच्चों को फ्री में एजुकेशन दे रहा है, यानी कई बच्चों की पढ़ाई का खर्चा उठा रहा है। साथ ही जरूरतमंद व्यक्तियों की सहायता भी कर रहे हैं।
सोशल मीडिया के कई प्लेटफॉर्म्स पर सलोनी का अकाउंट है, जिसके जरिए उनकी वीडियोस सोशल मीडिया पर छाई रहती है। यूट्यूब पर उनके 4.36K सब्सक्राइबर हैं और इंस्टाग्राम पर उनके 1 लाख 22 हजार फॉलोवर्स हैं। वहीं फेसबुक पर उनके 66 हजार फॉलोवर्स हैं, जिसमें शॉर्ट वीडियोस और पॉडकास्ट के जरिए लोगों से जुडी हुई है।
आने वाले समय में मैं कृष्ण भक्ति और आध्यात्मिकता को आगे ले जाना चाहूंगी, ताकि युवाओं को आध्यात्मिकता से मानसिक शान्ति प्रदान हो और इन दिनों बढ़ रहे नेगटिव विचारों की जगह पॉजिटिविटी आए। जिसके लिए मै आगे भी ऐसे ही प्रयास करती रहूंगी।
सलोनी कृपलानी
Updated on:
06 Jul 2024 11:57 am
Published on:
06 Jul 2024 11:50 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
