29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर
करतारपुरा नाले का होगा ड्रोन सर्वे, पक्का करने का प्रोजेक्ट जल्द लेगा मूर्त रूप
Play video

करतारपुरा नाले का होगा ड्रोन सर्वे, पक्का करने का प्रोजेक्ट जल्द लेगा मूर्त रूप

Jaipur Kartarpura drain: राजधानी का करतारपुरा नाला पक्का होगा। इससे पहले नाले का फिर से पीटी सर्वे करवाया जाएगा। वहीं ड्रोन सर्वे भी दूबारा होगा।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Girraj Prasad Sharma

•

Updated: 9 Dec 2022, 7:47 PM IST

Jaipur Kartarpura drain: जयपुर। राजधानी का करतारपुरा नाला पक्का होगा। इससे पहले नाले का फिर से पीटी सर्वे करवाया जाएगा। वहीं ड्रोन सर्वे भी दूबारा होगा। इसके बाद प्रोजेक्ट बनाकर नाले को पक्का करने का काम शुरू किया जाएगा।

हाईकोर्ट के आदेश के बाद जेडीसी रवि जैन और जिला कलेक्टर प्रकाश राजपुरोहित ने करतारपुरा नाले का निरीक्षण किया। दोनों ने जेडीए, जिला प्रशासन, पुलिस, नगर निगम के अधिकारियों के साथ करतारपुरा नाले के विकास के लिए बाईस गोदाम से गुर्जर की थड़ी जंक्शन तक करतारपुरा नाले का दौरा किया। इस दौरान करतारपुरा नाले के विकास के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। दौरे के दौरान जेडीसी ने कलक्टर से कहा कि राजस्व एवं सेटलमेंट विभाग के समन्वय से करतारपुरा नाले का डीजीपीएस सर्वे करा शीघ्र रिपोर्ट करावें, ताकि उक्त सर्वे के आधार पर नाले की चौडाई एवं सेंटर पोईन्ट का निर्धारण किया जा सके। जेडीसी को मुख्य नियंत्रक प्रवर्तन रघुवीर सैनी ने बताया कि प्रवर्तन शाखा की ओर से करतारपुरा नाला बहाव क्षेत्र में किसी भी प्रकार का अतिक्रमण एवं निर्माण नहीं हो, इसके लिए गार्ड्स लगाकर निंरतर राउण्ड द क्लॉक प्रभावी मॉनिटरिंग करवाई जा रही है। दौरे के दोरान जोन उपायुक्त बलवंत सिंह लिग्री सहित अन्य अधिकारी साथ रहे।

कार्य योजना तैयार की जाएगी
जेडीसी रवि जैन ने बताया कि करतारपुरा नाले का पुनः पीटी सर्वे का काम शुरू करवाया जाएगा। इसके साथ ही निदेशक अभियांत्रिकी-4 को पुनः ड्रोन सर्वे करवाने के निर्देश दे दिए गए है। जेडीए और जिला प्रशासन की ओर से पीटी सर्वे एवं ड्रोन सर्वे के बाद करतारपुरा नाले को पक्का करने की कार्य योजना तैयार की जाएगी।