17 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बस्ती में गरजे बुलडोजर, खाली दिखने लगा खड्डा

05 घंटे में ध्वस्त किए 30 फीसदी मकान

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Vijay Sharma

Oct 07, 2017

jaipur

जयपुर . हाईकोर्ट के आदेश पर जेडीए, नगर निगम और जिला प्रशासन की ने खड्डा बस्ती में संयुक्त कार्रवाई कर शनिवार को मकानों पर बुलडोजर चलाया। इससे पहले शनिवार सुबह तक बस्ती के सभी मकानों को खाली कर लोग नए फ्लैटों में चले गए।

यह भी पढें :दिवाली के अरमानों को ट्रक ने कुचला, कॉलेज को निकली छात्रा हुई हादसे का शिकार


ज्योंही कार्रवाई शुरू हुई और मकान गिरने लगे, चहुंओर धूल के गुबार उठने लगे। आसपास घरों में भी गुबार छाया रहा, लोगों को मास्क लगाने पड़े। वहीं, कार्रवाई देखने के लिए छतों पर भीड़ रही। दूसरी ओर बस्ती के धार्मिक स्थलों, स्कूल को लेकर प्रशासन ने अभी कोई निर्णय नहीं किया है।

यह भी पढें :जेवीवीएनएल ने यह क्या किया, जनता से ही मांग लिया दिवाली का बोनस

ऐसे चली कार्रवाई
जेडीए, नगर निगम और जिला प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई दोपहर 12 बजे शुरू हुई। कार्रवाई लगभग 5 घंटे तक चली। इस दौरान करीब 30 फीसदी मकान ध्वस्त किए गए। प्रशासन ने तीन दिन में पूरी बस्ती साफ करने का दावा किया है।

यह भी पढें :इस दिवाली जयपुर के बाजार में नोट आ रहे कम, खरीदारी में प्लास्टिक मनी का उपयोग अधिक

लगा रहा पूरा अमला
कार्रवाई में जेडीए, नगर निगम और जिला प्रशासन की पूरी टीम लगी रही। इस दौरान करीब 150 से अधिक पुलिस जवान तैनात रहे। पहले दिन 6 जेसीबी लगाई गई।

यह भी पढें :दिवाली से पहले जयपुर डिस्कॉम का बुरा तोहफा, शुरू की दो से तीन घंटे की बिजली कटौती


आशियानों के साथ गिरने लगे आंसू

जेडीए ने जैसे ही खड्डा बस्ती में कार्रवाई शुरू की तो लोगों की आंखें भर आई। कार्रवाई के दौरान महिलाएं रोने लगी गई। महिलाआों का कहना था कि सालों से पैसा जोड़कर मकान खड़ा किया था , आज वहीं आंखों के सामने टूट रहा है। ऐसा कभी सोचा नहीं था। उल्लेखनीय है कि बस्ती में 590 घर थे। जिन्हें प्रशासन ने जयसिंहपुरा खोर और पालड़ी मीणा में पुर्नवास किया गया है।







बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग