30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खाटू श्याम भक्तों की बल्ले-बल्ले! समर स्पेशल ट्रेन का राजस्थान के रींगस स्टेशन पर होगा ठहराव

Summer Special Train : आगामी दिनों में गर्मियों की छुट्टियों को मद्देनजर रखते हुए समर स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। अब इसी तर्ज पर 3 मई से भावनगर टर्मिनल-दिल्ली कैंट-भावनगर टर्मिनल वीकली स्पेशल ट्रेन शुरू हो रही है जिसका ठहराव सीकर के रींगस स्टेशन पर भी होगा। पढ़ें पूरी जानकारी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Supriya Rani

•

Updated: 26 Apr 2024, 5:51 PM IST

khatu shyam special trains

जयपुर. राजस्थान से भावनगर टर्मिनल-दिल्ली कैंट-भावनगर टर्मिनल वीकली समर स्पेशल ट्रेन का संचालन आगामी दो महीने के लिए किया जा रहा है। खाटू श्याम बाबा के भक्तों के लिए खुशखबरी है कि यह ट्रेन रींगस स्टेशन पर भी रुकेगी। रेलवे ने इस संबंध में सूचना जारी कर दी है।


गाड़ी संख्या 09557, भावनगर टर्मिनल-दिल्ली कैंट-भावनगर टर्मिनल वीकली समर स्पेशल ट्रेन 3 मई 2024 से 28 जून 2024 तक भावनगर टर्मिनल से शुक्रवार को दोपहर 3:15 बजे रवाना होकर शनिवार को दोपहर 1:10 बजे दिल्ली कैंट पहुंचेगी। इसी प्रकार, गाड़ी संख्या 09558 दिल्ली कैंट- भावनगर टर्मिनल वीकली स्पेशल ट्रेन दिनांक 4 मई 2024 से 29 जून तक दिल्ली कैंट से हर शनिवार दोपहर 3:25 बजे रवाना होगी जो रविवार को 2:25 जे भावनगर टर्मिनल पहुंचाएगी।

यहां-यहां होगा ठहराव

भावनगर टर्मिनल-दिल्ली कैंट-भावनगर टर्मिनल वीकली स्पेशल ट्रेन का ठहराव भावनगर पारा, बोटाद, सुरेंद्रनगर, वीरमगांव, चंदोलिया बी केबिन, मेहसाना, पालनपुर, आबूरोड, फालना, मारवाड जंक्शन, ब्यावर, अजमेर, किशनगढ़, फुलेरा, रींगस, नीम का थाना, नारनौल, रेवाड़ी व गुडगांव स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस ट्रेन में दो सेकंड एसी, 4 थर्ड एसी, 8 द्वितीय शयनयान, 2 साधारण श्रेणी व 2 गार्ड डिब्बों सहित कुल 18 डिब्बे होंगे।

यह भी पढ़ें : भीलवाड़ा में वोट डालने गई बुजुर्ग ने कुछ ऐसा किया कि लोग हो गए हैरान, पहले चप्पल उतारा और फिर…