
जयपुर। दो दिन बाद एक ही राशि में कई ग्रहों के विशेष योग-संयोग बनने से विभिन्न क्षेत्रों में कई बदलाव होंगे। ज्योतिषविदों के मुताबिक ग्रहों के राजा सूर्यदेव शुक्रवार सुबह 9:58 बजे गोचर होकर वृश्चिक से धनु राशि में प्रवेश करेंगे। इसी के साथ मलमास शुरू हो जाएगा।
उधर, सुख समृद्धि का कारक ग्रह शुक्र और बुद्धि-व्यापार का कारक ग्रह बुध पहले से ही धनु राशि में विचरण कर रहा है व सूर्य के भी धनु राशि में आने से 16 से 27 दिसंबर तक त्रिग्रही योग बनेगा। वहीं, 23 दिसंबर की तड़के 4.03 बजे चंद्रमा के धनु राशि में आने से 23-24 दिसंबर को चतुर्ग्रही योग भी बनेगसा।
ज्योतिषाचार्य पं.दामोदर प्रसाद शर्मा ने बताया कि त्रिग्रही योग के साथ ही चतुर्ग्रही योग का 30 साल बाद विशेष संयोग रहेगा। ऐसे में तापमान में गिरावट के साथ ही पहाड़ों पर हिमपात, बारिश तथा मैदानी इलाकों में शीतलहर का प्रकोप बढ़ेगा।
ज्योतिषाचार्य पं.पुरुषोत्तम गौड़ के मुताबिक तीन ग्रहों की युति होने पर त्रिग्रही योग खास रहेगा। सूर्य और बुध की युति होने से बुधादित्य योग व बुध और शुक्र की युति से लक्ष्मी नारायण योग बनेगा।
यह रहेगा राशियों पर असर...
मेष: भाग्य साथ देने से अधूरे काम बनेंगे।
वृषभ: यात्रा करने से बचें।
मिथुन: दांपत्य सुख में बाधा।
कर्क: गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें।
सिंह: क्रोध से बचें, बनते काम बिगड़ सकते हैं।
कन्या: संतान पक्ष से परेशानी का सामना।
तुला: मान-सम्मान के साथ नए लोगों से संपर्क बढ़ेेगा।
वृश्चिक: आर्थिक परियोजनाओं में निवेश लाभकारी होगा।
धनु: सुख समृद्धि के साथ मनोबल बढ़ेगा।
मकर: खर्च में बढ़ोतरी।
कुंभ: व्यापारिक क्षेत्र में लाभ होकर खर्चा बढ़ेगा।
मीन: धनलाभ के साथ मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
(ज्योतिषाचार्य पं.दामोदर प्रसाद शर्मा के मुताबिक)
Updated on:
14 Dec 2022 02:28 pm
Published on:
14 Dec 2022 02:26 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
