2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘किरोड़ी‘ के भाजपा में शामिल होते ही ‘कांग्रेस‘ में दौड़ी खुशी की लहर, अब इन पांचों सीटों पर होगा कांग्रेस राज!

राजनीति... किरोड़ी की भाजपा में वापसी से गरमाई स्थानीय राजनीति
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Dinesh Saini

•

Updated: 12 Mar 2018, 3:05 PM IST

Rajasthan Election

जयपुर/दौसा। लालसोट विधायक किरोड़ीलाल मीना की भाजपा में वापसी से स्थानीय राजनीति गरमा गई है। भाजपा में हलचल मची है, कांग्रेस के नेता खुश नजर आ रहे हैं। इस साल विधानसभा

चुनाव को देखते हुए जिले की पांचों सीटों से भाजपा के कई नेता दावेदारी की तैयारी में थे। किरोड़ी गुट के नेता भी तैयारी कर रहे थे। अब भाजपा में दावेदारों की संख्या बढक़र दोगुनी नजर आ रही है। कुछ दावेदारों ने तो रविवार को जयपुर पहुंचकर किरोड़ी के समक्ष हाजिरी भी लगा दी। जबकि किरोड़ी का खुला विरोध करने वाले भाजपा नेताओं में चिन्ता बढ़ गई है।

शामिल होते ही चुनावी परीक्षा
दौसा जिले में महुवा उपखण्ड के खोहरा मुल्ला गांव निवासी किरोड़ी का पूरे जिले में प्रभाव है। दौसा नगर परिषद में १४ मार्च को सभापति का उपचुनाव है। लोग इसे किरोड़ी की पहली परीक्षा के रूप में देख रहे हैं।

कांग्रेस इसलिए मान रही राहत
गत चुनाव में दौसा, लालसोट, बांदीकुई, महुवा व सिकराय पांचों सीट पर कांग्रेस की हार हुई थी। इसका कारण राजपा को माना गया। अब राजपा के विलय से भाजपा-कांग्रेस में आमने-सामने मुकाबला होगा।

राजे ने कहा- किरोड़ी मेरे सक्षम भाई

भाजपा में वापसी के बाद रविवार को डॉ. किरोड़ीलाल मीना ने कहा कि मैं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का कार्यकर्ता हूं। संघ की एक जगह का संरक्षक भी रहा हूं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कांग्रेस मुक्त का नारा दिया था, वह पूरा हो रहा है। नॉर्थ-ईस्ट में भाजपा आई है और नॉर्थ-ईस्ट कोना शुभ होता है। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा कि किरोड़ी से उनका 1980-85 से रिश्ता है। शरीर को थोड़ासा चीरा लगा दो तो रंग एक ही निकलता है। किरोड़ी मेरे सक्षम भाई हैं। इनके वापस आने से भाजपा को मजबूती मिलेगी। किरोड़ी से विधानसभा में कभी ताक-झांक हो जाती तो लगता था कि वह हमसे दूर क्यों हो गए। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी ने कहा कि कांग्रेस मुंगेरीलाल के सपने देख रही है, 2018 में भी भाजपा की ही सरकार बनेगी। इससे पूर्व किरोड़ी सहित विधायक गोलमा देवी व गीता वर्मा ने मिस्ड कॉल कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़