6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Kisan Sahakar Sammelan : अमित शाह ने किसानों को किया आगाह, 2024 से पहले 2023 के हैं चुनाव

Kisan Sahakar Sammelan in Gangapur City : राजस्थान के गंगापुर शहर के गांव थड़ी में आयोजित किसान सहकार सम्मेलन में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस पर जहां निशाना साधा वहीं मोदी सरकार के किए कार्यों का बखान किया। इस कार्यक्रम में लोकसभा स्पीकर ओम बिरला भी मौजूद हैं।

2 min read
Google source verification
kisan_sahakar_sammelan_1.jpg

Amit Shah

Amit Shah in Farmers Cooperation Conference : राजस्थान के गंगापुर सिटी के गांव थड़ी में आयोजित किसान सहकार सम्मेलन में आज शनिवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला व केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हिस्सा लिया। किसान सहकार सम्मेलन में अमित शाह ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि, कांग्रेस ने किसानों के लिए आज तक कुछ नहीं किया। राजस्थान कांग्रेस को आइना दिखाते हुए अमित शाह ने लाल डायरी का जिक्र किया। राजस्थान सरकार पर आरोप लगाते हुए अमित शाह ने कहा कि सूबे में बिजली खरीद में घोटाला हो रहा है। अमित शाह ने कहा चंद्रयान की सफलता गौरव का क्षण है।



किसानों का बजट छह गुना तक बढ़ाया

किसान सहकार सम्मेलन में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बालाजी को प्रणाम करने के बाद मोदी सरकार के किए कार्यों का बखान किया। अमित शाह ने कहा, मोदी सरकार ने किसानों की 75 साल पुरानी मांग को पूरा किया। सहकारिता मंत्रालय बनाया। किसानों का बजट छह गुना तक बढ़ाया। साथ ही ये ऐलान किया कि 2 लाख नए पैक्स बनाए जाएंगे। सम्मेलन में आए किसानों का आगाह करते हुए अमित शाह ने कहा 2024 से पहले 2023 का चुनाव आ रहा है।

लाल रंग और लाल डायरी से बहुत डरते है गहलोत साहब - अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा, आजकल गहलोत साहब लाल रंग और लाल डायरी से बहुत डरते है, क्योंकि लाल डायरी के अंदर काले कारनामे छिपे हुए है, करोड़ों रुपए के काले कारोबार का काला चिट्ठा लाल डायरी में है।

इफको ने किया किसान सहकार सम्मेलन का आयोजन

किसान सहकार सम्मेलन का आयोजन इफको ने किया। इस कार्यक्रम में अमित शाह मुख्य अतिथि व लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला विशिष्ट अतिथि हैं। इस कार्यक्रम में किसानों के हित, पर्यावरण सुरक्षा एवं टिकाउ खेती करने में इफको नैनो उवरकों के योगदान पर चर्चा की गई।

सभी 19 विधानसभा सीटों है भाजपा की नजर

भाजपा की रणनीति में पूर्वी राजस्थान की सभी 19 विधानसभा सीटों पर अपनी पकड़ बनाना चाहती है।विधानसभा चुनाव 2018 में पूर्वी राजस्थान में भाजपा को करारी शिकस्त झेलनी पड़ी थी।

अमित शाह 3 सितंबर फिर आएंगे राजस्थान

भाजपा की दूसरी परिवर्तन यात्रा को बांसवाड़ा के बेणेश्वर धाम से हरी झंड़ी दिखाने अमित शाह एक बार पुन: 3 सितंबर राजस्थान आएंगे। BJP की परिवर्तन यात्रा का मुख्य उद्देश्य उदयपुर, बांसवाड़ा संभाग की विधानसभा सीटों के मतदाताओं का लुभाना है। यह परिवर्तन यात्रा उदयपुर, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़ और डूंगरपुर जिलों में जाएगी। भाजपा की तैयारियां जोरों से चल रही है। यह परिवर्तन यात्रा कांग्रेस की तरह आदिवासी मतदाताओं को साधने की कोशिश है। ।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग