पुलिस के मुताबिक, सभी घायल आरएसएस की जगदम्बा नगर हीरापुरा शाखा से जुड़े हुए है। घायल शंकर बागड़ा, मुरारीलाल, राम पारीक, लाखन सिंह जादौन, पुष्पेंद्र व दिनेश शर्मा एसएमएस अस्पताल में भर्ती है। बाकी चार घायल नजदीक के अस्पताल में भिजवाए गए हैं। घायलों ने बताया कि कार्यक्रम में खीर वितरण हो रही थी। तभी आरोपियों ने खीर को लात मारी ओर हमला कर दिया।