दरअसल, झालावाड़ में शुक्रवार को राजपूत समाज ने सम्राट मिहिर भोज जयंती समारोह के तहत वाहन रैली एवं आम सभा की घोषणा की है। प्रशासन ने इस आयोजन को अनुमति नहीं दी है। गुर्जर समुदाय की ओर से इस रैली एवं आम सभा का विरोध किए जाने की आशंका और आपसी टकराव की स्थिति बन सकती है। इसे देखते हुए संभागीय आयुक्त ने झालावाड़ जिले की समस्त सीमा क्षेत्र में लीज लाइन व ब्रॉड बैण्ड को छोड़कर सभी डाटा, इंटरनेट सर्विस, बल्क एसएमएस व एमएमएस की सेवा बंद करने के आदेश दिए।