जांच अधिकारी राहुल चौधरी ने बताया कि प्राथमिक जांच में सामने आया है कि मृतक देवेंद्र शादीशुदा था। जो अपने मामा ससुर की बेटी के साथ वल्लभगढ़ में काम करता था। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग की बात भी सामने आई है। हालांकि अभी तक मृतका की शिनाख्त नहीं हो पाई है। दोनों घटना स्थल कैसे पहुंचे, ये भी पता नहीं चल पाया है। ऐसे में पूरा सच जांच के बाद ही सामने आएगा।