
आपके सवालों के जवाब फैमिली एस्ट्रो स्पेशल पर
यहां पाएं चार तरह की एस्ट्रो विधाओं के टिप्स
1). अंकगणित
2). टैरो कार्ड
3). वैदिक ज्योतिष (सनसाइन-मूनसाइन)
4). वास्तु शास्त्र
यह कॉलम उन पाठकों के लिए है जो ज्योतिष शास्त्र के माध्यम से भविष्य के पूर्वानुमानों में भी रुचि रखते हैं। भविष्य के पूर्वानुमान लगाने की लगभग सभी लोकप्रिय विधाओं को समाहित कर इस क्षेत्र में रुचि रखने वाले पाठकों के लिए यह देश में एक नए तरह की पहल है। जिसमें पाठक ना केवल दिन से जुड़ी सम्भावनाओं की जानकारी लें सकेगें साथ ही भविष्य से जुड़े प्रश्न भेज पूर्वानुमान प्राप्त कर सकेगें।
इस कॉलम में अंकगणित टैरो कार्ड, सनसाइन, वैदिक ज्योतिष एवं मून साइन के अनुसार ग्रह नक्षत्र के समग्र प्रभाव का पूर्वानुमान और संभावना पर लगातार जानकारियों को साझा करेंगे।
ज्योतिषाचार्य: पं. मुकेश भारद्वाज
अंकगणित के अनुसार आज का मूलांक 7 है और भाग्यंक एक है। ऐसे में आज के दिन में मिलनसारिता, प्रेम, कला, व्यवसाय, मैनेजमेंट और शिक्षा के लिए पर्याप्त ऊर्जा मौजूद है। साथ में कार्यों को पूर्ण करने के लिए नंबर एक की दृढ़ता और कार्य दक्षता भी मौजूद है। ऐसे में वे सभी लोग जो अपने विभिन्न प्रकार के कार्यों के लिए एक अच्छे दिन की तलाश में थे वह दिन आज हो सकता है। गुलाब 1,3,5,7 और 9 वालों के लिए आज पॉजिटिव दिन है साथ में मूलांक 2, 4, 6 और 8 वालों के लिए भी खराब दिन नहीं है। वे भी अपनी आंतरिक ऊर्जा की मदद से आज के दिन का लाभ उठा सकते हैं। वस्तुतः आज का दिन बहुत ही पॉजिटिव एनर्जी लेकर आया है। बस किन्हीं भी कारणों से आप अपने विचारों में निराशा या नकारात्मकता ना लेकर आएं तो आज के दिन का विशेष लाभ उठा पाएंगे।
टैरो कार्ड में आज का कार्ड व्हील आफ फॉर्चून टू ऑफ कप्स है। इसके मायने हैं कि आज के दिन में आपके पिछले कर्मों के अनुसार कुछ विशेष घटनाएं संभव है। कुछ बदलाव कुछ ऐसे विचार या व्यक्ति आपके जीवन में आ सकते हैं जो आपको स्नेह प्रेम आदर और नए विचारों के साथ एक ऐसी यात्रा पर ले चलें जो समय की धारा में दूर तक जाती हों।
सनसाइन के अनुसार आज का दिन कार्यस्थल पर और अपने आसपास लोगों के साथ बेहतर संबंध में आनंद और छोटे-छोटे कार्य में भी परिणाम दायक सिद्ध सकता है। छोटी यात्राएं लाभकारी हो सकती हैं और धार्मिक या पारिवारिक कार्यक्रमों में भाग लेकर सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त कर सकते हैं।
मूनसाइन के अनुसार आज का दिन बहुत ही जबरदस्त भावनात्मक ऊर्जा के साथ है। वे सभी लोग जो लंबे समय से ऐसे दिन का इंतजार कर रहे थे जिसमें साथी के साथ खास विषयों पर सहमति के लिए विशेष प्रयत्नशील थे, आज के दिन में विशेष ऊर्जा होने के कारण हो सकता है कि दोनों ओर से समान भावनात्मक ऊंचाई होने से वार्ता परिणाम दायक हो। असहमति, नाराजगी या टूटे हुए संबंधों को फिर जोड़ने के लिए आज का दिन विशेष दिन हो सकता है,प्रयास करके देखें।
आपका सवाल
प्रश्न: पूजा में भक्तों को चरणामृत बांटने का क्या महत्व है?
उत्तर: चरणामृत दो प्रकार से बनाया जाता है एक गंगा जल या शुद्ध जल तांबे या चांदी के पात्र में भरकर उसमें तुलसी की पत्ती डालकर तांबे या चांदी के चम्मच द्वारा ही भक्तजनों को प्रसाद के रूप में दिया जाता है। दूसरा प्रकार है पंचामृत को चरणामृत के रूप में प्रसाद के रूप में बांटना। इसमें कच्चा दूध, दही, घी, शहद और गंगाजल के साथ शक्कर या गुड़ मिलाया जाता है। चरणामृत जो पंचामृत से तैयार किया गया हो ऐसा माना जाता है कि पांच प्रकार के अमृत को एक साथ मिलाकर भगवान को अर्पित किया जाता है। यह अमृत समान द्रव्य जब हम ग्रहण करते हैं तो सभी प्रकार के पापों से मुक्त होते हैं और भगवान की कृपा और उनका आशीर्वाद प्राप्त करते हुए जन्म और मृत्यु के चक्र से मुक्त हो जाते हैं। वैज्ञानिक तौर पर देखें तो पंचामृत एंटीबैक्टीरियल और एंटीऑक्सीडेंट युक्त एक ऐसा द्रव्य है जो नित्य प्रयोग करने से बहुत सारे रोगों से हमारी रक्षा करता है और शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है।
आज का दैनिक राशिफल ज्यो पं चंदन श्याम नारायाण व्यास पंचांगकर्ता के साथ
मेष:-आज का दिन व्यवसाय के लिए रहेगा। पारिवारिक कार्यों में भागदौड़ अधिक होने से थकान हो सकती है। कामकाज में इच्छानुरूप परिणाम मिलेंगे। भवन क्रय करने का मन होगा। नए सम्बन्ध बनेंगे।
वृषभ:- विपरीत परिस्थिति में आत्मविश्वास बनाए रखें। आप जल्द दूसरों पर विश्वास कर लेते हैं।सतर्क रहें व्यर्थ विवादों से दूर रहें। लंबे समय से अधूरे पड़े कार्य पूर्ण होने की संभावना है। नए आभूषणों की प्राप्ति होगी।
मिथुन:- आज दिन की शुरुआत से ही व्यस्तता रहेगी। दिनचर्या प्रभावित होगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। कार्य की सफलता के लिए प्रयत्नशील रहेंगे।
कर्क:- दिन अनुकूल है। आवास की समस्या हल हो सकती है। समाज में आपका प्रभाव बढ़ने से शत्रु परास्त होंगे। यात्रा में अपनी वस्तुएं संभालकर रखें। नए सम्बन्ध लाभप्रद रहेंगे।
सिंह:- संतो के दर्शन होंगे। प्रतिष्ठित व्यक्तियों से संबंधों का लाभ मिलेगा। आपकी कीर्ति में वृद्धि होगी। कार्यों को टालने का प्रयास नहीं करें।आर्थिक मामलों में लापरवाही न करें।
कन्या:- समय रहते जरूरी कागजातों को टटोल लें। पारिवारिक समस्या से चिंतित रहेंगे। व्यापार में नए प्रस्ताव मिलेंगे। व्यक्तिगत कार्यों में लापरवाही कर रहे हैं। नोकरी में उन्नति की संभावना है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
तुला:- आप के कार्यों से परिवार में आपकी प्रशंसा होगी। मित्रों के साथ यात्रा होगी। यश, उत्साह बढ़ेगा। व्यवसायिक कार्य में जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। प्रेम प्रसंग में सफल होंगे।
वृश्चिक:- व्यापार में बदलाव आने की उम्मीद है। व्यापार के नए स्रोत प्राप्त होने के योग हैं। रुका पैसा मिलेगा। सुख-समृद्धि बढ़ेगी। बुद्धिमानी से समस्या का समाधान संभव है। मेहमानों का आगमन होगा।
धनु:- अनजाने में हुई गलती से नुकसान होगा। व्यापार में आ रही परेशानी से तनाव बड़ सकता है। नई योजनाएं क्रियान्वित होंगी। श्रेष्ठजनों से मेल होगा। व्यवसाय की उलझन खत्म होगी।
मकर:- अपने धन का कुछ अंश परोपकार में लगाएं। व्यापार में कार्य का विस्तार होगा। परिवार में शुभ एवं अनुकूल समाचार प्राप्त हो सकते हैं। रिश्तेदारों से संबंध अच्छे होंगे। व्यवसाय में विरोधियों से सावधान रहें।
कुम्भ:- परिजनों पर संदेह न करें। व्यापार में आर्थिक लाभ होगा। अपने लोगों को महत्व दें। किस व्यक्ति से क्या बात करनी है इसका विशेष ध्यान रखें। व्यापारिक निर्णय समय पर लेने से लाभ होगा।
मीन:— समय पर काम करना सीखें।अपने विचारों पर नियंत्रण रखें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। परिवार में खर्च बढ़ने से बजट बिगड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय सामान्य रहेगा।धर्म में रुचि बढ़ेगी। यात्रा सम्भव है।
ग्रह-नक्षत्र ज्योतिर्विद: पंडित घनश्यामलाल स्वर्णकार के साथ
शुभ वि. सं: 2080
संवत्सर का नाम: पिङ्गल
शाके सम्वत: 1945
हिजरी सम्वत: 1444
मु. मास: सव्वाल-16
अयन: उत्तरायण
ऋ तु: ग्रीष्म
मास: ज्येष्ठ
पक्ष: ·कृष्ण
श्रेष्ठ चौघडि़ए: आज प्रात: 7-27 बजे से दोपहर 12-23 तक क्रमश्: चर, लाभ व अमृत तथा दोपहर बाद 02-02 बजे से अपराह्न 3-41 बजे तक शुभ के श्रेष्ठ चौघडि़ए हैं एवं दोपहर 11-57 बजे से दोपहर 12-49 बजे तक अभिजित नामक श्रेष्ठ मुहूर्त हैं, जो आवश्यक शुभकार्यारम्भ के लिए अत्युत्तम हैं।
तिथि: द्वितीया भद्रा संज्ञक तिथि रात्रि 8-16 बजे तक, तदुपरान्त तृतीया जया संज्ञक तिथि है। द्वितीया तिथि में यथाआवश्यकसमस्त शुभ व मांगलिक कार्य, विवाह, जनेऊ, प्रतिष्ठा, गृहारम्भ, प्रवेश, यात्रा अलंकार, गीत, संगीत व राजकीय कार्य और तृतीया में अन्नप्राशन तथा द्वितीया में कथित सभी कार्य शुभ सिद्ध होते हैं।
नक्षत्र: अनुराधा ‘‘मृदु व तिड़करयंमुख’’ संज्ञक नक्षत्र रात्रि 8-21 बजे तक, तदुपरान्त ज्येष्ठा ‘‘तीक्ष्ण व तिङकरयंमुख’’ संज्ञक नक्षत्र है। अनुराधा नक्षत्र में विवाह, जनेऊ, माया, वस्त्र अलंकार, घर तथा स्थिर व शुभ कार्य शुभ होते हैं। ज्येष्ठा गण्डान्त मूल संज्ञक नक्षत्र भी है।
योग: परिघ नामक नैसर्गिक अशुभ योग रात्रि 2-52 बजे तक, तदुपरान्त शिव नामक शुभ योग नैसर्गिक शुभ योग है। परिघ नामक योग की पूर्वाद्र्ध घटियां शुभ कार्यों में त्याज्य हैं।
विशिष्ट योग: राजयोग नामक शुभ योग सूर्योदय से रात्रि 8-21 बजे तक है। राजयोग में सभी धार्मिक व मांगलिक कार्य शुभ होते हैं।
करण: तैतिल नामकरण प्रात: 9-04 बजे तक, तदन्तर गर-वणिजादिक करण हैं।
व्रतोत्सव: आज श्री रवीन्द्रनाथ टैगोर जयन्ती तथा गण्डमूल प्रारम्भ रात्रि 8-21 बजे से। ज्येष्ठा नक्षत्र में जन्मे जातकोंं की यथाविधि नक्षत्र शान्ति (मूल शान्ति) केराना जातकों के हित में रहेगा।
चन्द्रमा: चन्द्रमा वृश्चिक राशि में सम्पूर्ण दिवारात्रि।
दिशाशूल: रविवार को पश्चिम दिशा की यात्रा में दिशाशूल रहता है। चन्द्र स्थिति में अनुसार आज उत्तर दिशा की यात्रा लाभदायक व शुभप्रद है।
राहुकाल (मध्यममान से): सायं 4-30 बजे से सायं 6-00 बजे तक राहुकाल वेला में शुभकार्यारम्भ यथासंभव वर्जित रखना हितकर है।सोमवार-8, मई: चतुर्थी व्रत (चन्द्रोदय जयपुर में रात्रि 10-05 बजे पर), मां आनन्द मयी जयन्ती तथा गण्डमूल सम्पूर्ण दिवारात्रि।
मंगलवार-9, मई: गोपाल कृष्ण गोखले जयन्ती, श्री टैगोर जयन्ती (बंगाल) तथा गण्डमूल सायं बजे 5-45 तक।शुक्रवार-12, मई: कालाष्टमी, अंतरराष्ट्रीय नर्सेज दिवस, पंचक प्रारम्भ रात्रि 12-18 बजे से।
शनिवार-13, मई: मेला चनानी माताजी, दादूदयाल पुण्य दिवस, पंचक, त्रिलोकनाथ अष्टमी (बंगाल में)।रविवार-14, मई: पंचक सम्पूर्ण दिवारात्रि, वैधृति पुण्यं तथा मदर्स डे।
शुभ कार्यारम्भ मुहूर्त
शुभ मुहूर्त: आज अनुराधा नक्षत्र में विवाह अ.आ. में (सूर्य-वेध) उपनयन (परिधाद्र्ध दोष), प्रसूति स्नान, विद्याराम्भ, कूपारम्भ, जलाशय रामसर प्रतिष्ठा व शल्य चिकित्सा आदि सभी यथाआवश्यक मुहूर्त हैं।
सोमवार-८, मई: जडूला व शल्य चिकित्सा के ज्येष्ठा नक्षत्र में, तथा विवाह का अतिआवश्यकता में मूल नक्षत्र में (भौम वेध दोष)मंगलवार-९, मई: आठवां पूजन, पुंसवन, सीमन्तोन्नयन, (भौम वेध दोष) तथा सगाई व रोका आदि पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र में।
बुधवार-१०, मई: गृह-प्रवेश अतिआवश्यकता में नक्षत्र त्याज्य व उपनयन का पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र में तथा विवाह, सगाई व रोका आदि कूपारम्भ, नामकरण व विद्यारम्भ आदि के उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में।गुरुवार- 11, मई: विवाह, विद्यारम्भ, विपणि-व्यापारारम्भ, हलप्रवहण, कूपारम्भ, अन्नप्राशन, नामकरण, विपणि-व्यापारारम्भ, द्विरागमन, सगाई-रोका, गृहारम्भ, गृह-प्रवेश, देव-प्रतिष्ठा, जडूला, मशीनरी प्रारम्भ, वाहनादि क्रय करना, प्रसूतिस्नान आदि सभी उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में तथा विवाह कात्यायनोक्त का श्रवण नक्षत्र में शुभ मुहूर्त।
शुक्रवार- 12, मई: विवाह श्रवण व धनिष्ठा में, जडूला, गृहारम्भ अ.आ. में (सूर्य वेध दोष युक्त), हलप्रवहण, मशीनरी प्रारम्भ, शल्यचिकित्सा, जलाशय रामसर प्रतिष्ठा, सगाई व रोका आदि, वाहन क्रय करना, गृह-प्रवेश, (नक्षत्र त्याज्य), पद ग्रहण करना, अन्नप्राशन, नामकरण आदि सभी श्रवण नक्षत्र में।शनिवार-13, मई: विवाह कात्यायनोक्त, गृह-प्रवेश, देव-प्रतिष्ठा, सगाई व रोका तथा गृहारम्भ अतिआवश्यकता में (तिथि त्याज्य) सभी धनिष्ठा नक्षत्र में।
वारकृत्य कार्य: रविवार को सामान्यत: राज्याभिषेक, गाना, बजाना, नयी सवारी का प्रयोग करना, राज सेवा, गाय-बैल का लेन-देन, हवन यज्ञादि मन्त्रोपदेश, लेना-देना, औषधि व शस्त्र व्यवहार, युद्ध, क्रय-विक्रय आदि सभी कार्य करने योग्य हैं।
आज जन्म लेने वाले बच्चे
आज जन्म लेने वाले बच्चों के नाम (नी, नू, ने, नो, या) आदि अक्षरों पर रखे जा सकते हैं। इनकी जन्म राशि वृश्चिक है। वृश्चिक राशि के स्वामी मंगल है। इनकी जन्म ताम्रपाद से है। जो शुभ होता है। सामान्यत: ये जातक विद्या, कला, काम-धन्धे में निपुण, धनवान, मान-सम्मान पाने वाले, साहसी, पराक्रमी, धर्मपरायण, अध्ययनशील, सुन्दर और धनी होते हैं। इनका भाग्योदय 36 से 38 वर्ष की आयु के मध्य होता है। वृश्चिक राशि वाले जातकों की साझेदारी के कार्यों के प्रति विशेष रूप से सजग रहना चाहिए। अर्थाभाव के कारण कुछ तनाव रह सकता है।
Published on:
06 May 2023 07:31 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
