7 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Aaj Ka Rashifal 23 june : जानिए क्या कहता है आपका भाग्य बता रहे हैं तीन ज्योतिषाचार्य

पढ़े तीन ज्‍योतिषियों से राशिफल स‍मेत फैमिली एस्‍ट्रो स्‍पेशल सिर्फ पत्रिका पर

7 min read
Google source verification
pandit_photo_-_copy.png

आपके सवालों के जवाब फैमिली एस्ट्रो स्पेशल पर
ज्योतिषाचार्य: पं. मुकेश भारद्वाज के साथ

यहां पाएं चार तरह की एस्ट्रो विधाओं के टिप्स
1). अंकगणित
2). टैरो कार्ड
3). वैदिक ज्योतिष (सनसाइन-मूनसाइन)
4). वास्तु शास्‍त्र
यह कॉलम उन पाठकों के लिए है जो ज्योतिष शास्त्र के माध्यम से भविष्य के पूर्वानुमानों में भी रुचि रखते हैं। भविष्य के पूर्वानुमान लगाने की लगभग सभी लोकप्रिय विधाओं को समाहित कर इस क्षेत्र में रुचि रखने वाले पाठकों के लिए यह देश में एक नए तरह की पहल है। जिसमें पाठक ना केवल दिन से जुड़ी सम्भावनाओं की जानकारी लें सकेगें साथ ही भविष्य से जुड़े प्रश्न भेज पूर्वानुमान प्राप्त कर सकेगें।
इस कॉलम में अंकगणित टैरो कार्ड, सनसाइन, वैदिक ज्योतिष एवं मून साइन के अनुसार ग्रह नक्षत्र के समग्र प्रभाव का पूर्वानुमान और संभावना पर लगातार जानकारियों को साझा करेंगे।

ज्योतिषाचार्य: पं. मुकेश भारद्वाज के साथ

अंक ज्योतिष के अनुसार आज का मूलांक पांच है जो दो और तीन के सहयोग से बना है। वहीं आज का भाग्य अंक नो है जो तीन और 6 के सहयोग से बना है। इसके मायने यह है कि आज के दिन में जहां एक ओर धन को लेकर के विशेष ऊर्जा मौजूद है। वहीं भावनात्मक और संगीत नृत्य लेखन यात्रा फिल्में पेंटिंग आदि कलात्मक अभिरुचि यों के लिए भी सम्मान धन और उत्तरोत्तर वृद्धि के योग बन रहे हैं। अपने अभिरुचि पर मेहनत करते हुए आज के दिन में विकास करने और धन अर्जित करने के लिए बहुत सारी ऊर्जा उपलब्ध है व्यापार और बैंकिंग कार्यों के लिए आगामी दिनों होने वाले फायदे पर पहले ही योजनाबद्ध कार्य करने की आवश्यकता रहेगी। 2,3,5,6 और 9 वालों के लिए विशेष अच्छा दिन है।

टैरो कार्ड के अनुसार आज का कार्ड द एंप्रेस के साथ थ्री ऑफ कप्स है। इसके मायने यह है कि आज के दिन में बहुत सारी ऐसी ऊर्जा मौजूद है जो आप को परिपूर्ण कर सकती है। कुछ इच्छा या अभिलाषा ऐसी जो पिछले दिनों पूरी नहीं होगी। किन्ही कारणों से आप अपने इरादे व्यक्त नहीं कर पाए उन इरादों के लिए कार्य नहीं कर पाए या स्वतंत्रता नहीं मिली तो आज के दिन सुबह अपनी प्रार्थनाओं में ईश्वर के सामने अपनी विशेज रख सकते हैं। आप देखेंगे उनमें से कुछ पर अवश्य ही ईश्वर की कृपा मिलेगी। टैरो कार्ड आज संदेश देते हैं की लोगों के सहयोग और आपसी समझौते अपनों के समर्थन और प्रोत्साहन के साथ टीमवर्क अगर जुड़ जाए तो आज का दिन विशेष सफलता देने वाला हो सकता है।

सनसाइन के अनुसार आज का दिन कार्यस्थल पर बेहद थका देने वाला रह सकता है। अलग-अलग अपेक्षा से बहुत से लोग अपनी आकांक्षा पूर्ति के लिए संपर्क में रहेंगे। मानसिक तौर पर नई चीजें सीखने और उन्हें सभी तक पहुंचाने जैसी मशक्कत से आज का दिन जुड़ा रहेगा। लोगों की धन संबंधी अपेक्षाओं के अलावा भी सभी आकांक्षाओं को पूरी करना कठिन रहेगा थोड़ी आलोचना सहने के लिए तैयार रहें।

मूनसाइन के अनुसार आज के दिन भावनात्मक तौर पर थोड़ा तनाव रह सकता है। पिछले घटनाक्रम के प्रभाव में आज के दिन को खराब करना समझदारी नहीं जो हो चुका उसे ठीक नहीं किया जा सकता। आगे के लिए सबक सीखते हुए संबंधों को तनाव रहित करना आज के दिन का महत्व पूर्ण कार्य रहेगा। जो लोग भी अपने पिछले तनाव को भूलकर आगे बढ़ेंगे आज के दिन का सही सदुपयोग कर पाएंगे।

कैसा रहेगा इस सप्ताह आपका नौकरीपेशा राशिफल?
नौकरी पेशा लोगों के लिए यह सप्ताह कई मायनों में निर्णायक साबित हो सकता है। जो लोग स्थान परिवर्तन या जॉब में परिवर्तन की तरफ देख रहे हैं उन्हें समय रहते आने वाली स्थितियों को भापकर कदम उठाने होंगे अन्यथा ना चाहते हुए भी परिवर्तन या चाहने के बावजूद बदलाव न मिल पाने की समस्या झेलनी पड़ सकती है। सप्ताह के प्रथम हिस्से में बहुत सारे कार्यों के एक साथ आ जाने से तनाव और आलोचना दोनों से गुजरना पड़ सकता है। सप्ताह का मध्य भाग परिस्थितियों पर नियंत्रण पाते हुए आराम और योजना बनाने में व्यतीत होगा। सप्ताह का अंतिम भाग बनाई गई योजनाओं को ठीक से लागू कर पाए तो बेहतर साबित होगा अन्यथा पुरानी समस्याएं फिर से उभर सकती हैं सावधान रहें।

आपका सवाल
प्रश्न: जातकर्म संस्कार करवाने के पीछे क्या कारण है?
उत्तर: जात कर्म संस्कार जन्म के पश्चात बहुत महत्वपूर्ण संस्कारों में से इसमें शिशु को स्नानादि कराके माता पिता के द्वारा आशीर्वचन और शहद और घी को मिलाकर उसको दीया जाता है। साथ में माता की स्तनपान का संस्कार भी यही है इसी दिन उसे अपने कुल की मर्यादा के अनुसार कान में मंत्रोच्चार या ऐसे वाक्य बोले जाते हैं जो उनकी परिवार की मर्यादा के अनुसार हो। ईश्वर से प्रार्थना की जाती है और शिशु के सभी अंगों का सही संचरण हो रहा है यह सुनिश्चित किया जाता है। शिशु के शरीर पर उबटन लगाकर त्वचा से जुड़ी सभी प्रकार की गंदगी हटाई जाती है और उसके बाद पिता को गोद में दिया जाता है। प्रथम स्पर्श इसी दिन किया जाता है इसके बाद परिवार जन किसी भी जलाशय या देवताओं के स्थान पर जाकर के शिशु के लिए अच्छे स्वास्थ्य और उसके भविष्य के लिए प्रार्थना करते हैं।

आज का दैनिक राशिफल ज्यो पं चंदन श्याम नारायाण व्यास पंचांगकर्ता के साथ

मेष-लम्बे समय से चले आ रहे पारिवारिक विवाद का आज अंतिम दिन है। महत्त्वपूर्ण कार्य निपटाने में लगे रहेंगे। कारोबारियों के लिए समय मेहनत करने वाला है। मन मर्ज़ी करने से नुक्सान आप को ही है।

वृषभ- कार्य क्षमता में वृद्धि होगी। नौकरी की तलाश में भटकना पड़ेगा। आप कितना सोचते हैं पर करते कितना हैं, इस पर ध्यान दें। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा। भूमि भवन क्रय करने में पूंजी लगानी पड़ सकती है।

मिथुन- क्या करूं क्या न करूं इसी स्थिति से आप गुजर रहे हैं। शांति से फैसले लें जल्द बाजी में कोई भी कार्य न करें। वाहन क्रय करने का मन बना रहे हैं। अपनी सोच को बदलें लाभ होगा। मित्रों से मुलाकात मन प्रफुल्लित करेगी।

कर्क- आप दूसरों के लिए बुरा न सोचें। अपने आहार पर नियंत्रण रखें। पेट सम्बन्धित रोग संभव। समय कम है काम ज्यादा, मन लगा कर अपने कार्य में लग जाएं,सफलता मिलेगी। मनचाहा जीवन साथी मिलने से मन प्रस्सना होगा।

सिंह- जो करना चाहिए वह करिए। फ़ालतू समय बर्बाद न करें। दूसरों की सीख में अपना नुक्सान कर बैठेंगे। शान्ति से विचार कर कोई निर्णय लें। आजीविका के स्त्रोत्र में वृद्दि के आसार हैं। पूराने निवेश से लाभ होगा।

कन्या-कार्य की अधिकता के कारण जरुरी कार्य पूरे नहीं हो सकेंगे। उन्नति के पथ पर अग्रसर होंगे। अधिकारी वर्ग के लिए समय उत्तम है। दान पुण्य से मन को शांति मिलेगी।

तुला-अपने वाक्य चातुर से कार्य बना लेंगे। व्यापार व्यवसाय में यश कीर्ति की वृद्दि होगी। खेल जगत से जुड़े जातकों के लिए समय श्रेष्ठ है। यात्रा से लाभ संभव है। समय पर कार्य करना सीखें ।

वृश्चिक- वर्तमान समय शुभ फल देने वाला है। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। बने काम बिगड़ सकते हैं। अपनी सोच को बदले न की दूसरों को बदलने की कोशीश करें। क्रोध पर नियंत्रण रखें। इष्ट अराधना सहयाक होगी।

धनु- संतान के विवाह की चिंता रहेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। पूंजी निवेश से लाभ संभव। राज कार्य से जुड़े जातकों के लिए समय मिश्रित फलदायी है। अपने अधिकारों का गलत प्रयोग न करें। अन्यथा नुक्सान हो सकता है।

मकर- व्यापार विस्तार की योजना सफल होगी। स्वस्थ रहें ,मस्त रहें। व्यर्थ चिंता छोड़ दें। खाद्य पदार्थ से जुड़े जातकों के लिए समय अति श्रेष्ट है। समय रहते पूंजी निवेश कर दें,। शत्रु वर्ग सक्रीय होगा।

कुम्भ-आप के व्यवहार से सहकर्मी खुश होंगे। जीवन में नई उड़ान भरने का समय आया है। इसका लाभ लें। पारिवारिक जानो से भेट होगी। अनायास खर्च हो सकता है। समाजिक कार्यक्रमों में भाग ले सकेंगे।


मीन-धनकोष में वृद्धि होगी। अपने करियर के प्रति गंभीर निर्णय लें। आत्म विश्वास की कमी के कारण गलत फैसले ले सकते हैं। मन में कई दुविधाएं चल रही है। आध्यत्मिक बल से लाभ होगा।

ग्रह-नक्षत्र ज्योतिर्विद: पंडित घनश्यामलाल स्वर्णकार के साथ

शुभ वि. सं: 2080
संवत्सर का नाम: पिङ्गल
शाके सम्वत: 1945
हिजरी सम्वत : 1444
मु. मास: जिलहिज-04
अयन: दक्षिणायण
ऋ तु: वर्षा
मास: आषाढ़
पक्ष: शुक्ल

शुभ मुहूर्त: उपर्युक्त शुभाशुभ समय, तिथि, वार, नक्षत्र व योगानुसार आज मघा नक्षत्र में विवाह, सगाई-रोका, गृह-प्रवेश, कूपारम्भ व हलप्रवहण आदि के यथाआवश्यक शुभ मुहूर्त है। पंचमी पूर्णा संज्ञक तिथि सायं 05-54 बजे तक , तदन्तर षष्ठी नन्दा संज्ञक तिथि है। पंचमी तिथि में समस्त शुभ, चर व स्थिर कार्य, विवाह, यज्ञोपवीत, वास्तु (घर) यात्रा, प्रवेश व प्रतिष्ठादिक कार्य शुभ कहे गए है, पर ऋण देना अच्छा नहीं होता है।

श्रेष्ठ चौघडिय़ा: आज सूर्योदय से पूर्वाह्न 10-46 बजे तक क्रमश: चर, लाभ व अमृत, दोपहर 12-29 बजे से दोपहर बाद 02-12 बजे तक शुभ तथा सायं 05-38 बजे से सूर्यास्त तक चर के श्रेष्ठ चौघडि़ए हैं एवं दोपहर 12-01 बजे से दोपहर 12-56 बजे तक अभिजित नामक श्रेष्ठ मुहूर्त है, जो आवश्यक शुभकार्यारम्भ के लिए अत्युत्तम है।


दिशाशूल: शुक्रवार को पश्चिम दिशा की यात्रा में दिशाशूल रहता है। चंद्र स्थिति के अनुसार आज पूर्व दिशा की यात्रा लाभदायक व शुभपद्र है।

राहुकाल: प्रात: 10-30 बजे से दोपहर 12-00 बजे तक राहुकाल वेला में शुभकार्यारम्भ यथासंभव वर्जित रखना हितकर है।

चंद्रमा: चंद्रमा सम्पूर्ण दिवारात्रि सिंह राशि में।

नक्षत्र: मघा ‘‘उग्र व अधोमुख’’ संज्ञक नक्षत्र सम्पूर्ण दिवारात्रि है। मघा गण्डान्त मूल संज्ञक सम्पूर्ण दिवारात्रि है। मघा गण्डान्त मूल संज्ञक नक्षत्र भी है। मघा नक्षत्र में पैतृक कार्य, वृक्ष-बीजादि रोपण, तालाब, कुआं आदि विवाह, युद्ध व अन्य साहसिक कार्य करने योग्य है। मघा नक्षत्र में जन्मे जातकों के सुखद जीवन दृष्टि से यथाविधि मघा नक्षत्र की शान्ति करा लेना जातकों के हित में होगा।

योग: वज्र नामक नैसर्गिक अशुभ योग अन्तरात 04-31 बजे तक, तदुपरान्त सिद्धि नामक शुभ योग है।

विशिष्ट योग: कुमार योग नामक शुभ योग सम्पूर्ण दिवारात्रि है। कुमार योग में शिक्षा-दीक्षा, मैत्री करना व व्रतादि शुभ होते हैं।

करण: बव नामकरण प्रात: 06-41 बजे तक, तदन्तर बालव व कौलवादि करण क्रमश: है।

व्रतोत्सव : आज स्कन्ध पंचमी, द्वारकाधीश पाटोत्सव कांकरोली (राज.), सांई टेऊराम जयन्ती (सिन्धी समाज) श्री बल्लभाचार्य, बैकुण्ठवास, हेरा पंचमी (उड़ी) तथा गण्डमूल सम्पूर्ण दिवारात्रि।

आज जन्म लेने वाले बच्चे: आज जन्म लेने वाले बच्चों के नाम (म, मी, मू, मे) आदि अक्षरों पर रखे जा सकते हैं। इनकी जन्म राशि सिंह है। सिंह राशि के स्वामी भगवान सूर्यदेव हैं। इनका जन्म रजतपाद से है। सामान्यत: ये जातक धनवान, प्रसन्न, माता-पिता की सेवा करने वाले, व्यवहार, कुशल, व्यापार-व्यवसाय में प्रवीण, साहसी और स्वाभिमानी होते हैं। इनका भाग्योदय लगभग 25 वर्ष की आयु के बाद ही होता है। सिंह राशि वाले जातकों के बिगड़े हुए कार्यों में सुधार होगा। अनुकूलता बढ़ेगी। मित्रों का अच्छा सहयोग रहेगा।