5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दूसरा टेस्ट हारते ही कोहली को कप्तानी से इस्तीफा दे देना चाहिए : पनेसर

इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर ने कहा है कि भारत अगर इंग्लैंड के खिलाफ शनिवार से शुरू होने वाला दूसरा टेस्ट मैच भी हार जाता है, तो विराट कोहली को कप्तानी से इस्तीफा दे देना चाहिए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Lalit Sharma

•

Updated: 10 Feb 2021, 7:33 PM IST

jaipur

दूसरा टेस्ट हारते ही कोहली को कप्तानी से इस्तीफा दे देना चाहिए : पनेसर

नई दिल्ली. इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर ने कहा है कि भारत अगर इंग्लैंड के खिलाफ शनिवार से शुरू होने वाला दूसरा टेस्ट मैच भी हार जाता है, तो विराट कोहली को कप्तानी से इस्तीफा दे देना चाहिए। कोहली की कप्तानी में भारतीय क्रिकेट टीम लगातार चार टेस्ट मैच हार चुकी है। भारत को चेन्नई में मंगलवार को इंग्लैंड के खिलााफ 227 रन की हार मिली और इससे पहले, भारत को एडिलेड, क्राइस्टचर्च और वेलिंगटन में भी कोहली की कप्तानी में हार का सामना करना पड़ा था। इन हार के बाद अब कोहली की कप्तानी पर सवाल उठने लगे हैं। पनेसर ने वियोन से कहा, "विराट कोहली अब तक के सबसे महान बल्लेबाजों में से एक हैं। लेकिन टीम अब उनकी कप्तानी में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रही है और हमारे पास कोहली की कप्तानी में खेले गए भारत के अंतिम चार टेस्ट मैचों के परिणाम हैं। मुझे लगता है कि कोहली अभी और दबाव में होंगे, क्योंकि रहाणे ने कप्तान के रूप में शानदार प्रदर्शन किया है।"

कुलदीप को नहीं खिलाने पर हो रही आलोचना
भारत को इंग्लैंड के साथ जारी चार मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा टेस्ट शनिवार से चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेलना है। इंग्लैंड ने पहला टेस्ट जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त ले रखी है। इंग्लैंड से मिली हार से पहले भारत अपने घर में पिछले 14 टेस्ट मैचों से अजेय था। उन्होंने कहा, "भारत पहले ही उनकी कप्तानी में चार टेस्ट मैच हार चुका है और अगर अगले मैच में यह संख्या पांच हो जाती है, तो मुझे लगता है कि कोहिली को अपने पद से हट जाना चाहिए।" 2012-13 में भारत दौरे पर 17 विकेट लेकर इंग्लैंड की ऐतिहासिक सीरीज जीत में योगदान देने वाले पनेसर ने साथ ही कुलदीप यादव की जगह शाहबाज नदीम को खेलाने के टीम प्रबंधन के फैसले की कड़ी आलोचना की।