22 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कर्पूर चन्द्र कुलिश जन्मशती वर्ष: पत्रकारिता के आधार स्तंभ की पुस्तकों को मिला नया स्वरूप; व्यापक पाठक वर्ग तक पहुंचाने का संकल्प

Patrika Keynote Event: राजस्थान पत्रिका समूह के संस्थापक श्रद्धेय कर्पूर चन्द्र कुलिश जी के जन्मशती पर्व के उपलक्ष में जयपुर में शनिवार को 'लोकतंत्र और समाचार पत्र' विषयक 'पत्रिका की नोट' आयोजित किया गया। इसमें लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, पूर्व न्यायाधीश अजय रस्तोगी और पत्रिका समूह के प्रधान संपादक गुलाब कोठारी ने लोकतंत्र को मजबूत करने में समाचार पत्रों की भूमिका, भाषाई जुड़ाव तथा सामाजिक सरोकारों के महत्व पर जोर दिया।

2 min read
Google source verification
मध्य प्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव, पत्रिका समूह के प्रधान संपादक गुलाब कोठारी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा एवं पूर्व जस्टिस अजय रस्तोगी कुलिश जी की पुस्तकों के नवीन संस्करणों का अनावरण करते हुए।

मध्य प्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव, पत्रिका समूह के प्रधान संपादक गुलाब कोठारी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा एवं पूर्व जस्टिस अजय रस्तोगी कुलिश जी की पुस्तकों के नवीन संस्करणों का अनावरण करते हुए।

Patrika Keynote Event: राजस्थान पत्रिका समूह के संस्थापक श्रद्धेय कर्पूर चन्द्र कुलिश जी के जन्मशती पर्व के उपलक्ष में जयपुर में शनिवार को 'लोकतंत्र और समाचार पत्र' विषयक 'पत्रिका की नोट' आयोजित किया गया। इसमें राज्य के प्रबुद्ध नागरिक, साहित्यकार, पत्रकार और विचारक शामिल हुए।

इसमें लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, पूर्व न्यायाधीश अजय रस्तोगी और पत्रिका समूह के प्रधान संपादक गुलाब कोठारी ने लोकतंत्र को मजबूत करने में समाचार पत्रों की भूमिका, भाषाई जुड़ाव तथा सामाजिक सरोकारों के महत्व पर जोर दिया।

कार्यक्रम में अतिथियों ने नए कलेवर में तैयार श्रद्धेय कुलिश जी की राजस्थान दौरे पर आधारित लेखों की पुस्तक 'मैं देखता चला गया' और 45 दिन की अमरीका प्रवास के लेखों पर आधारित पुस्तक 'अमरीका एक विहंगम दृष्टि' के नवीन संस्करणों का अनावरण किया।

नई पीढ़ी को मिलेगा विजन 'मैं देखता चला गया' और अमरीकाः एक विहंगम दृष्टि का अनावरण

कार्यक्रम में अतिथियों ने नए कलेवर में तैयार श्रद्धेय कुलिश जी की राजस्थान दौरे पर आधारित लेखों की पुस्तक 'मैं देखता चला गया' और 45 दिन की अमरीका प्रवास के लेखों पर आधारित पुस्तक 'अमरीका एक विहंगम दृष्टि' के नवीन संस्करणों का अनावरण किया। जन्मशती पर्व के उपलक्ष में कुलिश जी के विचारों और लेखन को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के उद्देश्य से उनकी महत्वपूर्ण पुस्तकों को नए सिरे से प्रकाशित किया जा रहा है।
इन प्रकाशनों के माध्यम से उनके अनुभव, दृष्टिकोण और समाज के प्रति उनकी संवेदनशीलता को व्यापक पाठक वर्ग तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। कार्यक्रम का संचालन डिप्टी एडिटर हरीश पाराशर ने किया। राज्य संपादक (राजस्थान) विजय चौधरी ने आभार जताया।

कार्यक्रम में पहुंचे कई गणमान्य जन

कार्यक्रम में जलदाय मंत्री कन्हैयालाल चौधरी वन एवं पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा, ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर, सांसद गण घनश्याम तिवाड़ी, लुंबाराम, राव राजेन्द्र सिंह, राज्य वित्त आयोग अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़, विधायक गण कालीचरण सराफ, गोपाल शर्मा, बालमुकुंदाचार्य, कल्पना देवी, पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी, जयपुर कलक्टर डॉ. जितेन्द्र सोनी, शहर भाजपा अध्यक्ष अमित गोयल, मोती डूंगरी महंत कैलाश शर्मा, राजस्थान फाउण्डेशन की आयुक्त मनीषा अरोड़ा, राजस्थान धरोहर प्राधिकरण के अध्यक्ष ओंकार सिंह लखावत

पूर्व विधायक अशोक लाहोटी, संयम लोढा, सुरेन्द्र पारीक सुनील भार्गव, राजस्थान विवि की कुलपति अल्पना कटेजा, डीजी अनिल पालीवाल, एडीजी विपिन कुमार पांडे, डॉ. शिव गौतम, डॉ. संदीप जसूजा, डॉ. वीरेन्द्र सिंह, डॉ. शशिमोहन शर्मा, डॉ.जी.एल शर्मा, डॉ. जीवराज सिंह, डॉ. राकेश जैन, डॉ. अजीत सिंह, डॉ. आर.एस. तंवर, रेलवे सीपीआरओ अमित सुदर्शन, डीआरएम रवि जैन, द्रोणाचार्य अवॉर्डी वीरेन्द्र पूनिया सहित कई प्रमुख लोग उपस्थित थे।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग

कर्पूर चंद्र कुलिश जन्मशती वर्ष