31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान-एमपी बॉर्डर पर टिड्डियों का जमावड़ा, स्पेशल टीम भेजी

- आंधी के कारण बिखरी टिड्डी, पाकिस्तान से घुसे दो नए दल- जोधपुर में बासनी के कुछ इलाकों में घर के पेड़ पौधों पर बैठी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Girraj prasad sharma

•

Updated: 30 May 2020, 11:51 PM IST

राजस्थान-एमपी बॉर्डर पर टिड्डियों का जमावड़ा, स्पेशल टीम भेजी

जोधपुर शहर के बासनी सरस्वती नगर डी सेक्टर के पार्क में लगे पेड़ों पर बैठा टिड्डी दल।

जोधपुर. पाकिस्तान से बीकानेर के खाजूवाला और जैसलमेर के पास से शुक्रवार को दो टिड्डी दलों ने प्रवेश किया। करीब दो से ढाई किलोमीटर लंबे चौड़े यह दल आंधी के कारण बिखर गए। शनिवार दोपहर तक टिड्डी की पूरी स्थिति के बारे में जानकारी नहीं मिल सकी। दोनों दल छोटे-छोटे कई दलों में टूट गया था। उधर जोधपुर जिले के फलोदी, लोहावट, देचू और बाप में फैली कुछ टिड्डी जोधपुर शहर के बाहरी इलाकों मधुबन, झालामंड, बांसनी व संगरिया तक पहुंची। कृषि विभाग के अनुसार यह मामूली टिड्डी है जो घरों के पेड़ पौधों पर बैठी थी। जोधपुर जिले में अधिकांश जगहों पर टिड्डी पर नियंत्रण किया जा चुका है उधर कोटा में राजस्थान और मध्य प्रदेश बॉर्डर पर टिड्डी की भरमार हो गई है। वहां बारां, कोटा और श्योपुर जिले में बड़ी संख्या में टिड्डी मौजूद है। वहां टिड्डी ऑपरेशन के लिए टिड्डी चेतावनी संगठन ने स्पेशल टीम भेजी है।

जोधपुर में 45 स्थानों पर 4000 हेक्टर में नियंत्रण

कृषि विभाग के उप निदेशक वीरेंद्र सिंह सोलंकी ने बताया कि 4 मई से अब तक जोधपुर में करीब 45 स्थानों पर 4000 हेक्टर में टिड्डी नियंत्रण कार्यक्रम किया जा चुका है। अधिकांश टिड्डी बाप, फलोदी और देचू के आसपास सीमित रही। अब बची-खुची टिड्डी है जो नियंत्रण कार्यक्रम के बाद उड़ गई थी। जोधपुर में कुछ रहवासीय क्षेत्रों में टिड्डी आई है लेकिन यह संख्या में इतनी कम है कि इनसे कोई खतरा नहीं है।

उत्तर प्रदेश में फिलहाल नहीं

टिड्डी चेतावनी संगठन के उप निदेशक डॉ केएन गुर्जर ने बताया कि वर्तमान में पश्चिमी राजस्थान के कई जगहों पर टिड्डी बिखरी हुई है। उत्तर प्रदेश में फिलहाल कोई टिड्डी नहीं है। अधिकांश जगहों पर टिड्डी नियंत्रित कर दी गई है।

बीकानेर: शहरी क्षेत्र में दिन भर मंडराती रही टिड्डियां

बीकानेर. शहरी क्षेत्र में शुक्रवार रात को आए टिड्डी दल का जमावड़ा शनिवार को दिनभर विभिन्न कॉलोनियों में ही रहा। हालांकि वो कहीं पर एक दल के रूप में नीचे नहीं उतरी। दिन में इंदिरा कॉलोनी, गांधी कॉलोनी, करणीनगर में करीब एक किमी लंबा दल मंडराता रहा। शुक्रवार शाम ढलने के बाद ही शहरी सीमा में टिड्डियों ने प्रवेश किया। बाद में बारिश और तेज आंधी आने से टिड्डी दल इधर-उधर हो गया।

यहां पर किया नियंत्रण

बीकानेर जिले के कतरियासर, लांडेरा, बंबलू में कृषि विभाग की टीम ने रात को बारिश थमने के बाद ही टिड्डियों पर नियंत्रण का कार्य शुरू कर दिया था, जो शनिवार सुबह तक पूरा हुआ। इसके साथ ही डूंगरगढ़ तहसील के जोधासर के आसपास, नोखा के सोवा, जांगलू, जेडी मगरा सहित गांव पूगल के पास भी एक दल था। सभी को मिलाकर कुल एक हजार हैक्टेयर में फैले टिड्डी दल का खात्मा शनिवार को किया गया।