
भाजपा ने देर रात जारी की सूची.. प्रदेश की सभी लोकसभा सीटों पर तय किए चुनाव संयोजक और प्रभारी
जयपुर
भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को लोकसभा चुनाव ( Lok Sabha Election 2019 ) के मद्देनजर प्रदेश की सभी पच्चीस सीटों पर संयोजक, सह संयोजक और चुनाव प्रभारी की घोषणा की। पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी के निर्देशानुसार जारी इस सूची के अनुसार जयपुर शहर लोकसभा सीट पर अजयपाल सिंह को संयोजक तथा सुरेन्द्र पारीक को सह-संयोजक, साथ ही कालीचरण सराफ को प्रभारी, सुनील कोठारी और शैलेन्द्र भार्गव को सह-प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा जयपुर ग्रामीण सीट पर निर्मल कुमावत को संयोजक, मुकेश गोयल को सह-संयोजक तथा सतीश पूनियां को चुनाव प्रभारी की जिम्मदारी सौंपी गई है।
दूसरी ओर कांग्रेस ओबीसी विभाग ने भी बनाए लोकसभा प्रभारी
प्रदेश कांग्रेस अन्य पिछड़ा वर्ग ने लोकसभा चुनाव को लेकर सभी लोकसभा क्षेत्रों के लिए प्रभारी नियुक्त किए हैं। विभाग के अध्यक्ष श्रवण तंवर और संयोजक राजेन्द्र सैन ने बताया कि यह प्रभारी अपने-अपने लोकसभा क्षेत्रों में राज्य सरकार की उपलब्धियों को आमजन तक पहुंचाएंगे। इसके साथ ही केन्द्र की भाजपा सरकार की विफलताओं और झूठे वादों के बारे में जानकारी देंगे।
Updated on:
08 Apr 2019 01:17 am
Published on:
08 Apr 2019 12:43 am
