5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

… तो राजस्थान की इस सबसे हाॅट सीट पर दाे दिग्गज परिवाराें के बीच हाेगी जंग

लोकसभा चुनाव 2019 के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने राजस्थान के लिए 16 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है।
2 min read
Google source verification

जयपुर। लोकसभा चुनाव 2019 के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने राजस्थान के लिए 16 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। राजस्थान की Jhalawar Baran Lok Sabha constituency से पार्टी ने मौजूदा सांसद और राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के बेटे दुष्यंत सिंह पर दोबारा भरोसा जताया है।

कांग्रेस उर्मिला जैन को दे सकती है टिकट
पिछले चुनाव में दुष्यंत सिंह ने कांग्रेस के प्रमोद जैन भाया को मात दी थी। इस बार कांग्रेस झालावाड़-बारां लोकसभा सीट से दुष्यंत सिंह के सामने कांग्रेस कैबिनेट मंत्री प्रमोद जैन भाया की पत्नी उर्मिला जैन को उतार सकती है। राजे और भाया परिवार 2009 और 2014 के चुनाव में भी आपस में भिड़े चुके हैं। 2009 में दुष्यंत सिंह के सामने उर्मिला जैन और 2014 में खुद प्रमोद जैन भाया ने यहां से चुनाव लड़ा था, हालांकि राजे के जादू के आगे कांग्रेस की चुनौती बेअसर रही थी।

चौथी बार चुनावी मैदान में उतरेंगे दुष्यंत
आजादी के बाद यह सीट सिर्फ झालावाड़ थी, लेकिन 2008 के परिसीमन में झालावाड़ जिले की 4 और बारां जिले की 4 विधानसभा सीटों को मिलाकर झालावाड़-बारां संसदीय क्षेत्र का गठन हुआ। यहां अब तक हुए कुल 16 लोकसभा चुनावों में भाजपा ने 8 बार जीत दर्ज की। 2004 से इस सीट से दुष्यंत सिंह सांसद हैं। वे 2019 में चौथी बार चुनावी मैदान में उतरेंगे।

लगातार पांच बार सांसद रहीं राजे
दुष्यंत सिंह से पहले इस सीट से उनकी मां वसुंधरा राजे 1989 से 1999 तक लगातार 5 बार यहां से सांसद रहीं। कांग्रेस ने 4 बार, भारतीय जनसंघ ने 2 बार, भारतीय लोकदल ने 1 बार और जनता पार्टी ने 1 बार इस सीट पर कब्जा जमाया। जातिगत आधार पर देखा जाए तो झालावाड़-बारां सीट पर गुर्जरों का खासा प्रभाव है, इसके बाद अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, जैन और मुस्लिम समुदायों का वोट निर्णायक माना जाता है।