30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Lok Sabha Elections 2024 : पहले चरण के नामांकन में पीछे छूटा पिछला आंकड़ा, इस बार महिलाओं का नामांकन कम

Lok Sabha Elections 2024 : पहले चरण की 12 सीटों पर नामांकन में पिछले चुनाव का आंकड़ा पीछे छूट गया। इस बार 131 प्रत्याशियों के 179 नामांकन हुए, जिनमें से बुधवार को 91 प्रत्याशियों ने 129 नामांकन जमा कराए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Anil Prajapat

•

Updated: 28 Mar 2024, 7:05 AM IST

bjp-2.jpg

Lok Sabha Elections 2024 : जयपुर। लोकसभा चुनाव के पहले चरण की राजस्थान की 12 सीटों के लिए बुधवार को नामांकन पूरा हो गया, आज इनकी जांच होगी। पहले चरण की 12 सीटों पर नामांकन में पिछले चुनाव का आंकड़ा पीछे छूट गया। इस बार 131 प्रत्याशियों के 179 नामांकन हुए, जिनमें से बुधवार को 91 प्रत्याशियों ने 129 नामांकन जमा कराए। पिछली बार इन सीटों पर कुल 130 से अधिक प्रत्याशियों ने 173 नामांकन जमा कराए।

पहले चरण की 12 सीटों पर 30 मार्च तक नामांकन वापस लिए जा सकेंगे और मतदान 19 अप्रेल को होगा। वहीं, लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण की 13 सीटों पर नामांकन की प्रक्रिया आज सुबह 11 बजे शुरू हो जाएगी। इन 13 सीटों पर चार अप्रेल तक नामांकन जमा होंगे और पांच अप्रेल को नामांकन पत्रों की जांच होगी। दूसरे चरण की सीटों पर नाम वापसी का कार्य 8 अप्रेल को पूरा हो जाएगा।

टोंक-सवाईमाधोपुर, अजमेर, पाली, जोधपुर, बाड़मेर, जालोर, उदयपुर, बांसवाड़ा, चित्तौडगढ़, राजसमंद, भीलवाड़ा, कोटा, झालावाड़-बारां

जयपुर ग्रामीण लोकसभा क्षेत्र से सर्वाधिक 17 प्रत्याशियों के 24 नामांकन आए हैं, जबकि करौली-धौलपुर लोकसभा क्षेत्र से सबसे कम 4 प्रत्याशियों के 5 नामांकन आए हैं।

जयपुर लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं को आरक्षण देने की तैयारी भले ही हो गई, लेकिन पहले चरण की 12 सीटों पर महिलाओं का नामांकन पिछले लोकसभा चुनाव के मुकाबले कम हुआ है। पिछले चुनाव में इन सीटों पर 16 महिलाओं के 19 नामांकन जमा हुए थे, जबकि इस बार 14 महिलाओं ने ही चुनावी मैदान में ताकत दिखाई है।



















































































लोकसभा क्षेत्र प्रत्याशीनामांकन 2024नामांकन 2019
गंगानगर91111
बीकानेर91312
चूरू162117
झुंझुनूं101217
सीकर162017
जयपुर ग्रामीण172411
जयपुर162434
अलवर101713
भरतपुर6710
करौली-धौलपुर455
दौसा81312
नागौर101214