6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लोकसभा में गूंजा किसान आत्महत्या मामला, बेनीवाल बोले सीएम गहलोत के खिलाफ दर्ज हो एफआईआर

Loksabha में गूंजा श्रीगंगानगर का Farmer's suicide case
2 min read
Google source verification

शादाब अहमद / जयपुर। श्रीगंगानगर रायसिंह नगर के गांव ठाकरी के किसान सोहनलाल कड़ेला की आत्महत्या ( Farmer's suicide case ) का मामला मंगलवार को लोकसभा ( loksabha ) में गूंजा। नागोर सांसद हनुमान बेनीवाल ( hanuman beniwal ) ने इस मामले में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ( Cm Ashok Gehlot ) के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।


बेनीवाल ने लोकसभा में इस मामले पर कहा कि किसान ने कर्ज से परेशान होकर आत्महत्या की है। साथ ही उसने सुसाइड नोट में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ( Sachin Pilot ) को इसके लिए जिम्मेदार बताया है। इसके चलते मुख्यमंत्री के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज होना चाहिए। उन्होंने केंद्र सरकार से राजस्थान को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग भी की है।

बेनीवाल ने कहा कि राजस्थान में किसानों की हालत बेहद खराब है। किसानों के पास खाने के लिए भी पैसे नहीं बचते हैं। कांग्रेस सरकार ने विधानसभा चुनाव से पहले किसानों को कर्ज माफी का झांसा दिया था। इस कर्ज माफी के चलते वो सरकार में तो आ गए लेकिन उसके बाद ये अपना वादा भूल गए। राजस्थान में आज भी पूर्णतया: कर्ज माफी नहीं हुई है। जिससे किसानों की हालत दयनीय बनी हुई है। प्रदेश का अन्नदाता कांग्रेस सरकार में आत्महत्या करने का मजबूर हो रहा है। किसानों को आज भी अपनी फसल का पूरा समर्थन मूल्य नहीं मिल पा रहा है।

यह है मामला
गौरतलब है कि श्रीगंगानगर रायसिंह नगर के गांव ठाकरी में कर्ज माफी नहीं होने से परेशान किसान सोहनलाल कड़ेला ने रविवार को विषाक्त पदार्थ खाकर जान दे दी थी। उसने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा था। जिसमें उसने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट को अपनी मौत का जिम्मेदार बताया है। मृृतक किसान नेता रहा है, समस्याओं के निराकरण के लिए वह कुछ समय पहले पानी की टंकी पर भी चढ़ा था। आंदोलनों में भी शामिल रहता था।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग