5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यह रविवार है खास, कांग्रेस-भाजपा के कुछ नेताओं को मिल सकती है सौगात, तो कुछ पर होगा वार

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
less than 1 minute read
Google source verification
bjp-congress

यह रविवार है खास, कांग्रेस-भाजपा के कुछ नेताओं को मिल सकती है सौगात, तो कुछ पर होगा वार

जयपुर। लोकसभा चुनाव के लिए प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस के नेताओं के लिए रविवार को दिन बेहद खास होगा। दोनों ही पार्टियों के बड़े नेता रविवार को दिल्ली में प्रत्याशियों के नामों पर चर्चा करेंगे। सूत्रों के अनुसार भले ही दोनों दल अभी सूची जारी करने में कुछ समय लगाए, लेकिन उम्मीदवारों के नाम चर्चा में तय कर दिए जाएंगे। जानकारी के अनुसार कांग्रेस ने कुल 25 सीटों पर 50 नामों का पैनल तय कर दिया है। वहीं भाजपा ने 25 सीटों पर 55 नामों के पैनल को अंतिम मंजूरी दी है।

कांग्रेस की बैठक में ये होंगे शामिल
कांग्रेस के राष्ट्रीय संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की अध्यक्षता में स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक होगी। इसमें प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेशाध्यक्ष एवं उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट और प्रदेश सह प्रभारी मौजूद रहेंगे।

भाजपा में ये है संभावना
भाजपा ने सर्वे और रायशुमारी के बाद 25 सीटों पर करीब 55 उम्मीदवारों के नाम छांटे हैं। संभवत: अमित शाह रविवार को इस सूची पर प्रदेश प्रभारी प्रकाश जावड़ेकर, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी, चन्द्रशेखर और गुलाबचंद कटारिया से सीटवार चर्चा करेंगे। इस संबंध में प्रदेश टीम शनिवार को जयपुर में वसुंधरा के सरकारी निवास पर चर्चा कर चुकी है।