31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गांधी पर टकराए दो क्षत्रिय, राठौड़ ने दागे पांच सवाल, तो खाचरियावास ने मांगें नौ जवाब

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Pushpendra Singh Shekhawat

•

Updated: 27 Mar 2019, 9:04 PM IST

rajyavardhan singh rathore and pratap singh khachariyawas

गांधी पर टकराए दो क्षत्रिय, राठौड़ ने दागे पांच सवाल, तो खाचरियावास ने मांगें नौ जवाब

विकास जैन / जयपुर. प्रदेश कांग्रेस ने प्रधानमंत्री और केन्द्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ पर जनता के साथ धोखा करने का आरोप लगाते हुए 9 सवाल पूछे हें। परिवहन मंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा कि राज्यवर्धन सिंह को राहुल गांधी से पांच सवाल पूछने का कोई अधिकार नहीं है, क्योंकि खुद केन्द्रीय मंत्री ने अपने संसदीय क्षेत्र में कोई काम नहीं किया। जयपुर-दिल्ली हाईवे का काम पूरा नहीं हो पाया। खाचरियावास ने कहा कि इन सवालों का जवाब केन्द्रीय मंत्री को देना चाहिए।

1. प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों के खातों में 15 लाख जमा कराकर अच्छे दिन का वादा पूरा क्यों नहीं किया?

2. पेट्रोल-डीजल सस्ता करने के वादे का क्या हुआ?

3.रफाल डील भ्रष्टाचार में कागज चोरी किसने किए और देश को फ ाइटर प्लेन की कीमत बताने में केन्द्र सरकार को क्या परेशानी है?

4.आयुष्मान योजना वसुधंरा सरकार ने लागू क्यों नहीं की और इसे लागू करने के लिए केन्द्रीय मंत्री ने कोई भी प्रयास क्यों नहीं किया?

5.चार के बदले चालीस सिर काटकर लाने का वादे का क्या हुआ?

6. आतंकवादियों का समर्थन करने वाली महबूबा मुफ्ती की कश्मीर में सरकार को भाजपा ने समर्थन क्यों दिया?

7. 12 हजार पत्थरबाजों के मुकदमे वापिस क्यों लिए ?

8. केन्द्र की मोदी सरकार आतंकवादियों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही क्यों नहीं कर रही ?

9. पाकिस्तान के खिलाफ सख्त फैसला लेने में मोदी सरकार क्यों डर गई?