6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर
सर्दी में खुले में बिना रजाई गद्दे गुजारी रात,कई युवा हुए बीमार
Play video

सर्दी में खुले में बिना रजाई गद्दे गुजारी रात,कई युवा हुए बीमार

लखनऊ में अपनी मांगों को लेकर आंदोलनरत बेरोजगार युवाओं ने पूरी रात इको गार्डन में बिना रजाई गद्दे के गुजारी। तेज सर्दी में पूरी रात जमीन पर सोने से कई लोग बीमार भी हो गए हैं। उनके पास ना सोने के लिए गद्दे थे और ना ही ओढऩे के लिए चादर या रजाई।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Rakhi Hajela

•

Updated: 28 Nov 2021, 9:14 AM IST

बेरोजगारों का लखनऊ में महापड़ाव से जुड़ा मामला
सर्दी में खुले में बिना रजाई गद्दे गुजारी रात
कई युवा हुए बीमार
उपेन ने किया ट्वीट
राज्य सरकार को सद्बुद्धि दे भगवान
बेरोजगारों के समर्थन में उतरे बीजेपी के आला नेता
पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने ट्वीट करके बेरोजगारों को दिया समर्थन
बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष ने भी बेरोजगारों के समर्थन में किया
जयपुर।
लखनऊ में अपनी मांगों को लेकर आंदोलनरत बेरोजगार युवाओं ने पूरी रात इको गार्डन में बिना रजाई गद्दे के गुजारी। तेज सर्दी में पूरी रात जमीन पर सोने से कई लोग बीमार भी हो गए हैं। उनके पास ना सोने के लिए गद्दे थे और ना ही ओढऩे के लिए चादर या रजाई। पूरी रात बेरोजगार युवा सर्दी में खुले आसमान के नीचे जमीन पर पड़े हुए सर्दी में ठिठुरते रहे। जिसे लेकर महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष उपेन यादव ने ट्वीट भी किया जिसमें यादव ने लिखा, राज्य सरकार को भगवान सद्बुद्धि दे। साथ ही उन्होंने यह भी ट्वीट किया कि अगर सरकार मांगें पूरी नहीं कर सकती, तो हम सबको जहर दे दीजिए, जिससे आपका हमसे हमेशा के लिए पीछा छूट जाए।
समर्थन में राजे और सतीश पूनिया
वहीं दूसरी ओर बेरोजगारों के समर्थन में अब कई भाजपा नेता भी उतर आए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया के साथ ही राजेंद्र राठौड़ ने भी बेरोजगार युवाओं के समर्थन में ट्विट किया है। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने ट्विट किया कि, अपनी 22 सूत्रीय मांगों को लेकर महीने भर से जयपुर में धरने पर बैठे युवाओं की जब कांग्रेस सरकार ने एक ना सुनी तो हताश युवा अब लखनऊ में प्रियंका गांधी से न्याय की गुहार लगाने पहुंचे हैं। राज्य सरकार को अपनी हठधर्मिता छोड़कर युवाओं की मांग पर शीघ्र विचार करना चाहिए।
वहीं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने भी ट्विटर पर बेरोजगार युवाओं की मांग उठाई है। उन्होंने ट्विट किया कि ये राजस्थान के बेरोजगार युवा है जो ठंड में लखनऊ के कांग्रेस कार्यालय के बाहर अपनी वाजिब मांगों को लेकर धरने पर हैं, उत्तर प्रदेश में धरना धरना खेलने वाले राहुल गांधी जी और प्रियंका गांधी जी अशोक गहलोत जी को निर्देशित करें।
तानाशाही नहीं कर रही सुनवाई
राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि राजस्थान में 22 सूत्री मांगों को लेकर विगत डेढ़ महीने से बेरोजगार युवा धरना दे रहे हैं लेकिन तानाशाही गहलोत सरकार कोई सुनवाई नहीं कर रही है। अब उत्तरप्रदेश में प्रियंका गांधी से न्याय की आस लेकर कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे बेरोजगार युवाओं के साथ कांग्रेसी दुव्र्यव्हार करने पर उतारू हैं। अब प्रदेश के बेरोजगार युवा अपनी मांगों के लिए आंदोलनरत है व यूपी में भूखे रहकर सर्दी में पूरी रात गुजारेंगे। सरकार का अडिय़ल रुख संवेदनहीनता को दर्शा रहा है। युवाओं के साथ वादा खिलाफी करने वाली गहलोत सरकार को तत्काल रूप से युवाओं की मांगों पर सकारात्मक रवैया अपनाना चाहिए।
गौरतलब है कि अपनी मांगों को लेकर बेरोजगारों ने शुक्रवार को लखनऊ कूच किया था और शनिवार सुबह कांग्रेस मुख्यालय के बाहर धरना दिया था, जहां उनके साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धक्कामुक्की की और प्रियंका गांधी से मिलवाए जाने का आश्वासन मिलने के बाद बेरोजगारों ने कांग्रेस मुख्यालय से हटकर इको गार्डन में धरना शुरू कर दिया।