21 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मालपुरा: बैठक में चर्चा – जांगिड़ ब्राह्मण समाज का परिचय सम्मेलन 13 सितंबर को

जयपुर

image

Newsdesk

Aug 26, 2026

Rajasthan

मालपुरा. अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण समाज महासभा विश्वकर्मा महामंडल विकास समिति डिग्गी की बैठक जिलाध्यक्ष एडवोकेट हनुमान प्रसाद जांगिड़ की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक की शुरुआत गणेश पूजन एवं विश्वकर्मा पूजन के साथ की गई। इस दौरान आगामी सामाजिक कार्यक्रमों एवं युवक-युवती परिचय सम्मेलन की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। जिला मीडिया प्रभारी कृष्ण कुमार जांगिड़ ने बताया कि डिग्गी महामंडल के तत्वावधान में 13 सितंबर को युवक-युवती परिचय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। बैठक में सम्मेलन को लेकर निमंत्रण पत्र छपवाने का निर्णय समिति सदस्यों की मौजूदगी में लिया गया। समाजबंधुओं ने सम्मेलन को सफल बनाने के लिए आवश्यक तैयारियों एवं व्यवस्थाओं पर भी विचार-विमर्श किया। बैठक में पदाधिकारियों ने समाज के युवाओं को एक-दूसरे से परिचित कराने के लिए परिचय सम्मेलन को उपयोगी बताया। साथ ही समाज के सभी वर्गों की सहभागिता सुनिश्चित करने तथा आयोजन को व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने पर जोर दिया गया। इस अवसर पर शिक्षा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष सत्यनारायण, फागी सम्मेलन अध्यक्ष प्रेमचंद, प्रवक्ता सियाराम, पप्पूलाल, विश्वकर्मा महामंडल डिग्गी अध्यक्ष सुरेश, महामंत्री रामबाबू आसल्या, सह कोषाध्यक्ष रमेश, सम्मेलन कोषाध्यक्ष कैलाश, कार्यकारी अध्यक्ष रामराज, मालपुरा तहसील अध्यक्ष गौरीशंकर, पीपलू तहसील अध्यक्ष कृष्ण कुमार जांगिड़, केदारनारायण, शंकरलाल, रामप्रसाद, बंशीलाल, पूर्व सम्मेलन अध्यक्ष ओमप्रकाश एवं युवा प्रकोष्ठ तहसील अध्यक्ष अवधेश सहित समाजबंधु मौजूद रहे।