13 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

क्या मानवेंद्र सिंह करेंगे BJP ज्वॉइन…? इस सीट से लड़वाया जा सकता है लोकसभा चुनाव

Manvendra Singh Contest Lok Sabha Elections : पूर्व सांसद मानवेन्द्र सिंह जसोल की भी भाजपा के बड़े नेताओं से बातचीत लगातार जारी है। पिछले दिनों केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत से उनकी मुलाकात को भी इसी से जोड़ कर देखा जा रहा है।

2 min read
Google source verification
manvendra_singh_jasol.jpg

Manvendra Singh will join BJP : राजस्थान में भाजपा 15 लोकसभा सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर चुकी है। जिसके बाद अब दूसरी सूची को लेकर इंतजार बना हुआ है। माना जा रहा है कि दूसरी सूची आने में अभी थोड़ा और समय लग सकता है। वहीं पिछले दिनों केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने मानवेंद्र सिंह से मुलाकात की। जिसे उनके भाजपा में शामिल होने व लोकसभा चुनाव लड़ने से जोड़कर देखा जा रहा है।

सूत्रों के अनुसार पूर्व सांसद मानवेन्द्र सिंह जसोल की भी भाजपा के बड़े नेताओं से बातचीत लगातार जारी है। पिछले दिनों केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत से उनकी मुलाकात को भी इसी से जोड़ कर देखा जा रहा है। ऐसी चर्चा है कि मानवेन्द्र सिंह भाजपा में शामिल होते हैं तो उन्हें राजसमंद से चुनाव लड़वाया जा सकता है। हालांकि, अभी तक उनके भाजपा में आने को लेकर किसी ने आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।


यह भी पढ़ें : राजस्थान कांग्रेस में वैभव को छोड़कर AICC के दो बड़े नेताओं सहित कईयों के कटे टिकट, 3 वर्तमान MLA मैदान में; जानें A टू Z

बीजेपी के दिग्गज नेता रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह के बेटे मानवेंद्र सिंह जसोल भाजपा के टिकट पर सांसद और विधायक बने। लेकिन उन्होंने विधायक रहते हुए वर्ष 2018 में बीजेपी छोड़ दी थी। उसके बाद कांग्रेस के टिकट पर उन्होंने झालरापाटन से वसुंधरा राजे के खिलाफ चुनाव लड़ा था। लेकिन बड़े वोटों के अंतर से हार हुई।

उसके बाद साल 2019 में बाड़मेर-जैसलमेर लोकसभा सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़े और हार गए। मानवेंद्र सिंह जसोल उसके बाद साल 2023 में सिवाना सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़े और तीसरे स्थान पर रहे। एक बड़े राजनीतिक परिवार से आने वाले मानवेंद्र को भाजपा से हटने के बाद चुनाव में हार मिल रही है। इतना ही नहीं उन्हें अपने घर में हारना पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें : पेपर लीक मामले में RPSC तक पहुंची कार्रवाई, संगीता आर्य के बाद अब मंजू शर्मा से होगी पूछताछ