2 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मार्च पोलो सत्र : चंूडा पोलो ने नायला हेयरलूम टेक्सटाइल्स को हराया

रामबाग पोलो क्लब की ओर से आयोजित मार्च पोलो सत्र में सोमवार को खेले गए चार गोल के आरपीसी कप में चुंडा पोलो टीम ने नायला हेयरलूम टेक्सटाइल्स को साढे चार के मुकाबले आठ गोल से हरा दिया।
less than 1 minute read
Google source verification
मार्च पोलो सत्र : चंूडा पोलो ने नायला हेयरलूम टेक्सटाइल्स को हराया

मार्च पोलो सत्र : चंूडा पोलो ने नायला हेयरलूम टेक्सटाइल्स को हराया

जयपुर। रामबाग पोलो क्लब की ओर से आयोजित मार्च पोलो सत्र में सोमवार को खेले गए चार गोल के आरपीसी कप में चुंडा पोलो टीम ने नायला हेयरलूम टेक्सटाइल्स को साढे चार के मुकाबले आठ गोल से हरा दिया। चुंडा की ओर से विश्वराज ने तीन, वीरम देव व लांस वाटसन ने दो-दो और राजवीर ने एक गोल किया। आधे गोल की बढ़त लेकर उतरी नायला की ओर से प्रणव कपूर ने तीन और योगेश्वर सिंह ने एक गोल किया। पहले चक्कर में विश्वराज ने चुंडा के लिए पहला गोल किया , वीरम ने एक और गोल कर बढ़त दिलाई, प्रणव ने नायला के लिए एक गोल किया। दूसरे चक्कर में भाटी ने एक और गोल किया वहीं प्रणव ने भी नायला के लिए एक गोल किया। वीरम और वाटसन ने एक-एक और गोल कर चुंडा की बढ़त को दोगुना कर दिया। तीसरे और चौथे चक्कर में भी चुंडा टीम भारी रही और नायला को संभलने का मौका नहीं दिया।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग