24 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Kotputli-Behror: रीको क्षेत्र में आग का तांडव; 50,000 स्क्वेयर फीट गोदाम में करोड़ों का माल जलकर खाक

Ghiloth Industrial Fire: कोटपुतली-बहरोड़ जिले के रीको औद्योगिक क्षेत्र घीलोठ स्थित ट्रांस एसीएनआर कंपनी में देर रात अज्ञात कारणों के चलते वाहन पार्ट्स के गोदाम में भीषण आग लग गई। जिससे गोदाम के साथ कंपनी में भी फैली आग ने कंपनी को जलाकर खाक कर दिया।
2 min read
Google source verification
घीलोठ रीको क्षेत्र में गोदाम में लगी आग, मौके पर मौजूद अधिकारी, पत्रिका फोटो

घीलोठ रीको क्षेत्र में गोदाम में लगी आग, मौके पर मौजूद अधिकारी, पत्रिका फोटो

Ghiloth Industrial Fire: कोटपुतली-बहरोड़ जिले के रीको औद्योगिक क्षेत्र घीलोठ स्थित ट्रांस एसीएनआर कंपनी में देर रात अज्ञात कारणों के चलते वाहन पार्ट्स के गोदाम में भीषण आग लग गई। जिससे गोदाम के साथ कंपनी में भी फैली आग ने कंपनी को जलाकर खाक कर दिया।

50 हजार स्क्वेयर फीट में फैले इस गोदाम में रखे लगभग 5 करोड़ रुपए कीमत के वाहन पार्ट्स आग की चपेट में आकर पूरी तरह जलकर राख हो गए। वहीं गोदाम के भवन को भी भारी नुकसान पहुंचा है। हालांकि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक इस हादसे में कुल मिलाकर करीब 10 करोड़ रुपए का नुकसान बताया जा रहा है।

नीमराणा-बहरोड से बुलवाई दमकल

घटना की सूचना मिलते ही रीको घिलोठ की फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची, लेकिन आग की तीव्रता अधिक होने के कारण उस पर काबू पाना मुश्किल हो गया। इसके बाद नीमराणा और बहरोड़ से अतिरिक्त फायर ब्रिगेड की गाड़ियां बुलाई गईं। जिनकी मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। दमकलकर्मियों को आग पर काबू पाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। आग लगने पर समय रहते कर्मचारी गोदाम से बाहर सुरक्षित निकल गए, जिस कारण से बड़ी जनहानि टल गई।

कई किलोमीटर दूर तक दिखा धुएं का गुबार

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, गोदाम में वाहनों से संबंधित सामान (पार्ट्स) का निर्माण और भंडारण किया जाता था। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, आग इतनी भयानक थी कि दूर-दूर तक धुएं का गुबार दिखाई दे रहा था। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी जनहानि की सूचना नहीं है। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ देर रात तक जमा रही।

सूचना पर प्रशासन मौके पर पहुंचा

घटना स्थल पर रात से ही शाहजहांपुर, मांढन और नीमराणा थाना पुलिस का जाब्ता तैनात रहा। सूचना मिलने पर जिला प्रशासन भी हरकत में आया और एसडीएम, तहसीलदार, डिप्टी सहित कोटपुतली-बहरोड़ जिले के एसपी भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। घटनास्थल पर एडिशनल एसपी सुरेश कुमार खींची,डीएसपी चारुल गुप्ता, शाहजहांपुर थानाप्रभारी प्रकिता चौधरी,घीलोठ चौकी प्रभारी रामकिशोर शर्मा,नीमराना उपखण्ड अधिकारी महेन्द्र यादव,तहसीलदार सहित प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग