5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Monsoon Update: महाराष्ट्र में मानसून की मूसलाधार बारिश, जानें राजस्थान में कब हो रही मानसून की एंट्री

मुंबई में पिछले 75 साल में पहली बार दक्षिण पश्चिमी मानसून तय समय से पहले पहुंचा है। महाराष्ट्र तक मानसून के आगमन के साथ ही अब राजस्थान में भी मानसून की तय वक्त से पहले एंट्री होने की प्रबल संभावनाएं बन रही हैं।

2 min read
Google source verification
Rajasthan rain alert

Rain File Photo Patrika

केरल से लेकर नॉर्थ ईस्ट और महाराष्ट्र तक जहां मानसून ने दस्तक दे दी है वहीं उत्तर भारत में प्री मॉनसून ​एक्टिव होने पर कई शहरों में तेज बारिश हो रही है। तय वक्त से पहले मानसून की दस्तक से केरल समेत कई इलाकों में झमाझम बारिश का दौर सक्रिय है दो दूसरी तरफ महाराष्ट्र में मानसून की धमाकेदार एंट्री हुई है। मुंबई में पिछले 75 साल में पहली बार दक्षिण पश्चिमी मानसून तय समय से पहले पहुंचा है। महाराष्ट्र तक मानसून के आगमन के साथ ही अब राजस्थान में भी मानसून की तय वक्त से पहले एंट्री होने की प्रबल संभावनाएं बन रही हैं।

अगले 24 घंटे में आंध्र प्रदेश को कवर करेगा मानसून

मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिमी मानसून मंगलवार को को आंध्र प्रदेश के रायलसीमा क्षेत्र में सक्रिय हो गया है। आंध्रप्रदेश के शेष इलाकों में अगले एक-दो दिन में मानसून सक्रिय होने की संभावना है। तेलंगाना, मिजोरम, त्रिपुरा, मणिपुर, नगालैंड, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय के कुछ हिस्सों में भी मानसून समय से पहले पहुंच गया। अगले 24 घंटे में पूरे महाराष्ट्र और पूर्वोत्तर के बाकी हिस्सों में सक्रिय होने का पूर्वानुमान है।

पहली बार जल्दी पहुंचा मानसून

मौसम विभाग की सूचना के अनुसार मुंबई में पिछले 75 सालों में पहली बार मानसून तय वक्त से पहले पहुंचा है। यहां सोमवार को मानसून की पहली मूसलाधार बारिश हुई। इससे पहले 1956 में दक्षिण-पश्चिम मानसून 29 मई को मुंबई पहुंचा था। 1962 और 1971 में भी यह इसी दिन पहुंचा था।

महाराष्ट्र में 16 दिन पहले दस्तक

महाराष्ट्र में 16 पहले प्रवेश के बाद मानसून की पहली बारिश हुई। महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में 295 मिलीमीटर बारिश ने मई में सर्वाधिक बारिश का रेकॉर्ड तोड़ दिया। इससे पहले मई 1918 में 279.4 मिमी बारिश हुई थी। भारी बारिश के बाद मुंबई के निचले इलाके जलमग्न हो गए। वर्ली में भूमिगत मेट्रो स्टेशन पर पानी भरने से सेवाएं बंद करनी पड़ी। इसके अलावा 250 से ज्यादा उड़ाने प्रभावित हुई। ठाणे, पालघर, रायगढ़ और रत्नागिरी जिलों में भी भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है।

राजस्थान में भी दस्तक जल्द!

महाराष्ट्र में दक्षिण पश्चिमी मानसून की तय वक्त से 16 दिन पहले दस्तक देने के बाद अब राजस्थान में भी मानसून का आगमन वक्त से पहले होने की प्रबल संभावना बन रही है। मौसम विज्ञानियों की मानें तो राजस्थान में मानसून की एंट्री संभवतया 20 जून के आसपास होने की अनुकूल परि​स्थितियां बन रही हैं।

यह भी पढ़ें: Rajasthan Weather: नौतपा में तीसरे दिन भी गर्मी के तेवर पस्त, जानें पुरवाई हवा ने कैसे बदला मौसम का मिजाज

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग