
राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक खेलों में ज्यादा से ज्यादा हो पंजीकरण: कलक्टर
जयपुर। राज्य सरकार की ओर से 26 जनवरी से राजीव गांधी शहरी ओलम्पिक का आयोजन होगा। जयपुर में राजीव गांधी शहरी ओलम्पिक के सफल आयोजन के लिए जिला कलक्टर प्रकाश राजपुरोहित ने शुक्रवार को जयपुर में खेल मैदानों का निरीक्षण किया। कलक्टर ने नगर निगम एवं नगर परिषद के आयुक्तों के साथ-साथ नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारियों को खेलों में पंजीकरण बढ़ाने के लिए कहा।
निकायों में बनाए गए खेल कलस्टर..
जयपुर में खेलों के आयोजन के लिए 74 कलस्टर की स्थापना की है। जयपुर नगर निगम ग्रेटर में 34, जयपुर नगर निगम हैरिटेज में 26, कोटपूतली नगर परिषद में 1 और 13 नगर पालिकाओं में 1-1 कलस्टर की स्थापना की गई है। जिला प्रशासन की ओर से हर कलस्टर पर खेल प्रभारी की भी नियुक्ति की गई है। राजीव गांधी शहरी ओलम्पिक में एथलेटिक्स, फुटबॉल, टेनिस बॉल क्रिकेट, खो-खो, बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, कब्बडी जैसे खेलों को शामिल किया गया है। इन खेलों में किसी भी आयुवर्ग और शहर के किसी भी क्षेत्र के खिलाड़ी भाग ले सकते हैं।
Updated on:
13 Jan 2023 07:57 pm
Published on:
13 Jan 2023 07:56 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
