
pic
Lok Devata Goga Ji Maharaj: गोगा नवमी पर लोक देवता गोगा जी की पूजा राजस्थान के लाखों घरों में हुई। गोगा जी का चमत्कार ऐसा है कि उनको धोक लगाने के लिए जहरीले और विषैले सांप एवं जंतु आते हैं। एक तरह से उनकी परेड ही निकलती है और इस परेड को लोग दूर से ही देखना पंसद करते हैं। यहां तक कि पुलिस भी पास तक नहीं जाती। इस परेड को देखने के लिए शुक्रवार को फिर से हजारों लोग जमा हुए। जगह थी चूरू जिला और मंदिर था लोक देवता गोगाजी का। रक्षाबंधन से करीब आठ दिन बाद आने वाली गोगा नवमी पर ही ये विशेष नजारा देखने को मिलता है यानि साल में सिर्फ एक बार......।
चूरू जिले में स्थित जाहरवीर गोगा मंदिर में यही नजारा देखने को मिला। प्रदेश के कई जिलों से आए गोगाजी के भक्तों ने सांपों , गोयरा और अन्य विषैले जंतुओं को लेकर परेड निकाली। किसी ने हाथ में सांप बांध रखे थे तो किसी ने गले में एक साथ कई सांप लटका रखे थे। हालात ये थे कि बड़ी संख्या में लोग गोगाजी के मंदिर पहुंचे, वहां पूजा अर्चना की। सांपों को धोक लगवाई और खुद भी धोक लगाई। गोगाजी के इस मेले में खीर, हलुआ, पुआ आदि का भोग लगाया गया।
सांपों को गोगाजी के लाने के पीछे एक बड़ी और काफी पुरानी मान्यता है। कहा जाता है कि सर्प दंश से परेशान लोग गोगाजी के मंदिर आए तो उनका जहर उतर जाता है। यह भी मान्यता है कि गोगाजी के भक्तों का सांप या अन्य जहरीले जंतु कुछ नहीं बिगाड़ पाते, उनसे दूर रहते हैं। दूसरी सबसे बड़ी बात गोगाजी के इस मेले से जन प्रतिनिधी भी दूर रहना पसंद करते हैं। कारण कई बार कइ्र जन प्रतिनिधी इस मेले में पहुंचे तो गोगाजी के भक्तों ने उनके गले में भी सांप डाल दिए। हालात ये है कि इस मेले में सुरक्षा पर रहने वाली पुलिस मेले में नजर आती है, लेकिन गोगाजी के भक्तों से दूर ही रहती है।
Published on:
09 Sept 2023 02:47 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
