जयपुर। बहू के विरोध में अब सास भी धरने पर हरमाड़ा थाना इलाके के गणेश नगर में एक विवाहिता का ससुराल के दरवाजे पर दिया जा रहा धरना रविवार को रोचक हो गया जब उसकी सास भी उसके विरोध में वहीं पर धरने पर बैठ गई। सास ने भी एक बैनर लगवाया है, जिस पर लिखा है- पुलिस प्रशासन और ग्रामीणों से अपील है कि 'मुझे मेरी क्रूर बहू से बचाएं'। इससे पूर्व 4 दिसंबर से सुमन देवी सैनी ससुराल पक्ष से परेशान होकर धरने पर बैठी हुई है। उसने बैनर पर लिखा है, 'सुर जी आपकी बहू बाहर खड़ी है अंदर आने दो'। रविवार को सास-बहू के इस अनूठे धरने को देखने के लिए तमाशबीन लोगों की भीड़ लग गई तो समझाइश करने के लिए हरमाड़ा पुलिस भी मौके पर पहुंची, लेकिन ना सास मानती है और ना बहू।