25 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Muhana Mandi : टमाटर के दाम नीचे आने से आमजन को महंगाई से राहत, अन्य स​ब्जियां भी सस्ती

बीते लंबे समय से महंगी चल रही स​ब्जियां में अब राहत की खबर मिल रही है। बीते काफी समय से महंगे चल रहे टमाटर के दामों पर अब ब्रेक लगना शुरू हो गए हैं। आज जयपुर की सबसे बड़ी मंडी मुहाना मंडी में टमाटर के दाम 25 से 28 रुपए तक बोले गए।
2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Mohan Murari

Oct 26, 2024

- मुहाना सब्जी मंडी में आज टमाटर बिका 28 से 32 रुपए किलो

- लोकल टमाटर मंडी में आने के बाद और गिरेंगे दाम

जयपुर। बीते लंबे समय से महंगी चल रही स​ब्जियां में अब राहत की खबर मिल रही है। बीते काफी समय से महंगे चल रहे टमाटर के दामों पर अब ब्रेक लगना शुरू हो गए हैं। आज जयपुर की सबसे बड़ी मंडी मुहाना मंडी में टमाटर के दाम 25 से 28 रुपए तक बोले गए। वहीं कल यही टमाटर करीब 50 रुपए तक मंडी में बिका। आने वाले दिनों में टमाटर की लोकल फसल मंडी में आने के बाद दाम और गिरेंगे।

नासिक-मध्यप्रदेश में भी सस्ता हो रहा टमाटर

बारिश के सीजन में राजस्थान में अ​धिकांश टमाटर की फसल खराब हो गई। इस कारण टमाटर बिक्री के लिए महाराष्ट्र के नासिक व मध्य प्रदेश से आ रहा था। वहां भी बारिश की वजह से फसल कम थी। इस कारण टमाटर के दाम महंगे चल रहे थे। अब लोकल फसल आने लगी है। वहीं नासिक और मध्य प्रदेश में भी दाम नीचे आने से जयपुर ​िस्थत मुहाना मंडी में टमाटर के दाम कम हो रहे हैं। आज मुहाना मंडी में हाइब्रिड टमाटर के दाम 25 से 28 रुपए तो देसी टमाटर के दाम 35 से 45 रुपए तक बोले गए।

अन्य स​ब्जियों के दाम भी नीचे

मुहाना मंडी में कारोबार करने वाले व्यापारियों ने बताया, इस बार बारिश की वजह से लोकल स​ब्जियों की फसल करीब 15 से 20 दिन देरी से आई है। इस कारण दाम ऊपर थे। अब लोकल स​ब्जियां मंडी में आने से अन्य स​ब्जियों के दाम नीचे आ रहे हैं। आज मुहाना मंडी में फूल गोभी 35 से 40 रुपए, ​भिंडी 25 से 30 रुपए, अदरक 35 से 36 रुपए, बैंगन 12 से 20 रुपए, कद्दू 10 से 11 रुपए और मूली 10 से 15 रुपए किलो तक बिकी।

अभी मटर महंगी

मंडी कारोबारियों ने बताया, अभी मटर की फसल आना शुरू हुई है। इस कारण हरी मटर अभी महंगी है। आज मंडी में मटर के दाम 100 से 115 रुपए प्रति किलो तक बोले गए। वहीं ​शिमला मिर्च भी 70 से 75 रुपए और नींबू 45 से 60 रुपए और गवार फली 55 से 60 रुपए प्रति किलो तक बिकी।

वर्जन

मंडी में इन दिनों टमाटर की लोकल फसल आने लगी है। लोकल में चौमूं, बस्सी, शाहपुरा से टमाटर मंडी में आने लगा है। इस कारण दाम नीचे आने लगे हैं। वहीं नासिक व मध्य प्रदेश से आ रहे टमाटर के दाम भी कम हुए है। वहीं लोकल स​ब्जियों की आवक के चलते मंडी में स​ब्जियों के दाम भी नीचे आ रहे हैं। आने वाले 10-15 दिनों बाद

स​ब्जियां काफी सस्ती होने की उम्मीद है।

- इमरान कुरैशी, उपाध्यक्ष, जयपुर फल-सब्जी थोक विक्रेता संघ, मुहाना टर्मिनल मार्केट, जयपुर