25 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Jaipur News: होटल में चल रहा था ऑनलाइन सट्टे का खेल, युवती समेत तीन गिरफ्तार

जयपुर के वैशाली नगर स्थित एक होटल में पुलिस ने ऑनलाइन सट्टे के खेल का खुलासा करते हुए दो युवकों और एक युवती को गिरफ्तार किया है। आरोपी क्रिकेट समेत अन्य खेलों पर ऑनलाइन पैसे लगवाकर सट्टा खिला रहे थे। महीने का अनुमानित कारोबार करीब 18 लाख रुपए बताया जा रहा है।
2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Kamal Mishra

Aug 25, 2026

jaipur hotel

Jaipur: होटल से पकड़े गए आरोपी (फोटो-पत्रिका)

जयपुर। राजधानी जयपुर में क्रिकेट समेत अन्य खेलों पर ऑनलाइन जुआ-सट्टा खिलाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। वैशाली नगर स्थित मेलोडे होटल में दबिश देकर पुलिस ने दो युवकों और एक युवती को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, तीनों होटल में बैठकर ऑनलाइन माध्यम से क्रिकेट और अन्य खेलों पर पैसे लगवाकर सट्टा खिला रहे थे। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से दो लैपटॉप, एक टैबलेट और पांच मोबाइल फोन जब्त किए हैं।

स्पेशल पुलिस कमिश्नर ओमप्रकाश ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नेपाल के पर्वत निवासी अशोक पौडेल, बाड़ गंगा, नेपाल निवासी परीना गिरी और महाराष्ट्र के पुणे निवासी पवन वैष्णव के रूप में हुई है। पुलिस ने तीनों को जब्त इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों सहित अग्रिम कार्रवाई के लिए वैशाली नगर थाना पुलिस को सुपुर्द कर दिया है।

करीब 6 लाख रुपए का लेन-देन सामने आया

पुलिस की शुरुआती जांच में ऑनलाइन सट्टे के इस खेल में करीब 6 लाख रुपए के लेन-देन की जानकारी सामने आई है। वहीं, पुलिस के अनुसार महीने का अनुमानित लेन-देन करीब 18 लाख रुपए तक होने की बात सामने आई है। पुलिस अब जब्त किए गए लैपटॉप, मोबाइल फोन और टैबलेट की जांच कर रही है। इन उपकरणों से ऑनलाइन सट्टे के नेटवर्क, लेन-देन और इससे जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि होटल में ऑनलाइन सट्टे का संचालन कितने समय से किया जा रहा था और आरोपी किन लोगों के संपर्क में थे। साथ ही, ऑनलाइन सट्टे के लिए किन प्लेटफॉर्म या माध्यमों का इस्तेमाल किया जा रहा था, इसकी भी जानकारी जुटाई जा रही है।

होटल में कमरे से चल रहा था सट्टे का खेल

पुलिस के अनुसार, कार्रवाई के दौरान आरोपी होटल में बैठकर क्रिकेट सहित अन्य खेलों पर ऑनलाइन दांव लगवा रहे थे। पुलिस ने मौके से मिले इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को जब्त कर लिया है। इनकी जांच के बाद सट्टे के कारोबार से जुड़े लेन-देन और संपर्कों की तस्वीर और स्पष्ट होने की उम्मीद है।

यह वीडियो भी देखें :

ऑनलाइन सट्टे के नेटवर्क पर पुलिस की नजर

ऑनलाइन जुआ-सट्टे के मामलों में पुलिस अब केवल मौके पर मौजूद आरोपियों तक सीमित नहीं रहकर पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटाने में लगी है। जब्त किए गए मोबाइल और लैपटॉप में मौजूद डेटा की जांच के जरिए पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इस नेटवर्क से और कितने लोग जुड़े हैं और सट्टे की रकम का लेन-देन किन खातों या माध्यमों से किया जाता था। फिलहाल तीनों आरोपियों से पूछताछ और जब्त इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।