8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मुंबई डांस बार में बिक रही राजस्थान की लड़कियां, दुर्दशा का अब NHRC लगाएगी पता

राजस्थान में स्टाम्प पेपर पर लड़कियों को बेचे जाने की रिपोर्ट सही पाए जाने पर आयोग ने राज्य के मुख्य सचिव और डीजीपी को निर्देश दिया है कि वे एक आइजी स्तर के अ​धिकारी के नेतृत्व में टीम को मुंबई भेजकर वहां डांस बार में लड़कियों की दुर्दशा के बारे में जांच करे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Anil Prajapat

•

Updated: 2 Jun 2024, 4:17 PM IST

Girl Student kidnapped, Ghaziabad, College Student gangraped, girl gangrape for 12 days, ghaziabad news, ghaziabad latest news

Girl Sold On Stamp Paper In Rajasthan : जयपुर। राष्ट्रीय मानवा​धिकार आयोग (एनएचआरसी) ने मानव तस्करी रोकने व सरकारी अधिकारियों में तालमेल के लिए​ सभी राज्यों में सचिव या पुलिस महानिरीक्षक (आइजी) स्तर के अधिकारी को नोडल अफसर नियुक्त करने की सिफारिश की है। साथ ही राजस्थान में स्टाम्प पेपर पर लड़कियों को बेचे जाने की रिपोर्ट सही पाए जाने पर आयोग ने राज्य के मुख्य सचिव और डीजीपी को निर्देश दिया है कि वे एक आइजी स्तर के अ​धिकारी के नेतृत्व में टीम को मुंबई भेजकर वहां डांस बार में लड़कियों की दुर्दशा के बारे में जांच करे।

आयोग ने महाराष्ट्र के डीजीपी को जांच टीम की मदद करने को भी कहा है। एनएचआरसी ने राजस्थान में स्टाम्प पेपर पर लड़कियां बेचे जाने संबंधी मामले में स्वत: प्रसंज्ञान प्रकरण में यह निर्देश जारी किए​ हैं। इसमें आरोप लगाया गया था कि लड़कियों को राजस्थान के आधा दर्जन जिलों में स्टांप पेपर पर बेचा जा रहा है और उन्हें यूपी, मध्यप्रदेश, मुंबई, दिल्ली और विदेशों में भेजा जा रहा है। वहां उन्हें शारीरिक शोषण, यातना और यौन उत्पीड़न का शिकार बनाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें : Ravindra Singh Bhati : राजस्थान की इस चर्चित सीट पर बड़ा उलटफेर! Exit Poll के दावे पर क्या बोले रविंद्र सिंह भाटी?

रिपोर्ट में माना, कुप्रथा जारी

एनएचआरसी ने राजस्थान सरकार व अपने विशेष प्रतिवेदक से मिली रिपोर्ट के आधार पर कहा है कि प्रदेश में कुछ समुदायों में लड़कियों को बेचने (स्टाम्प पेपर से भी) की कुप्रथा अभी भी जारी है। इस कुप्रथा पर अंकुश लगाने के लिए कड़े कदम उठाने चाहिए। राज्य सरकार ने पुष्टि करते हुए बताया कि 23 आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल कर दिया गया है। तस्करी की शिकार सात लड़कियों का पुनर्वास किया गया है।

यह भी पढ़ें : Phalodi Satta Bazar: राजस्थान में 4 जून से पहले पलटा पासा, फलोदी सट्टा बाजार ने की चौंकाने वाली भविष्यवाणी

यह भी पढ़ें : Rajasthan Road Accident : दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर तेज रफ्तार का कहर, महाकाल के दर्शन को जा रहे पति-पत्नी की दर्दनाक मौत