5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महिला की इस बात पर पति काे आया इतना गुस्सा कि ससुर का ही कर डाला काम तमाम

महिला की इस इंकार पर पति काे आया इतना गुस्सा कि ससुर का ही कर डाला काम तमाम
2 min read
Google source verification

जयपुर

image

RAJESH MEENA

May 29, 2018

murder

murder

कुल्हाडी से सिर पर वार कर दामाद ने की ससुर की हत्या शराब पीकर पत्नी से कर रहा था मारपीट, बीच बचाव करने के दौरान किया ससुर के सिर पर वार

जयपुर। शराब पीकर पत्नी से मारपीट करने के दौरान बीच बचाव करने आए ससुर के सिर पर कुल्हाडी से वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। घटना चाकसू थाना इलाके की है। घटना के बाद से आरोपित दामाद फरार चल रहा है।

पुलिस के अनुसार जोधपुरिया निवाई टोंक निवासी ७५ वर्षीय सुखदेव बैरवा अमकेशपुरा गांव में अपनी बेटी से मिलने आया था। रात को उसका दामाद रामवतार शराब पीकर आया। रामवतार की किसी बात को लेकर अपनी पत्नी से कहासुनी हो गई। गुस्से में आकर वह अपनी पत्नी से मारपीट करने लगा। जांच में सामने आया कि शराबी पति ने पत्नी काे चटनी बनाने काे कहा था उसने इंकार किया ताे कहासुनी के बाद मारपीट शुरू कर दी है।

यह देखकर सुखदेव बैरवा ने अपनी बेटी का बीच-बचाव करना चालू कर दिया। इसी दौरान रामवतार ने कुल्हाडी से अपने ससुर के सिर पर वार कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

घटना की सूचना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। थानाधिकारी राजेश ने बताया कि घटना बाइस मई की है। कुल्हाडी से घायल सुखदेव का अस्पताल में इलाज चल रहा था जहां पर उसकी कल मौत हो गई। सुखदेव की मौत के बाद उसके बेटे ने हत्या का मामला दर्ज करवाया है। आज सुखदेव का अंतिम संस्कार किया जा रहा है। सुखदेव के दामाद की धरपकड के लिए रिश्तेदाराें के यहां भी दबिश दी जा रही है।

शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है। सुखदेव की मौत के बाद आरोपित फरार हो गया। आरोपित रामवतार की तलाश की जा रही है।