7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पहले ही दिन एक्शन मूड में नगर निगम के नए कमिश्नर, छुट्टी के दिन दिनभर चला मीटिंग का दौर

निगम के नए आयुक्त रवि जैन ने छुट्टी के दिन शनिवार को जिम्मेदारी संभाल ली। सीट पर बैठते ही उन्होंने कहा कि उनके लिए पहली प्राथमिकता शहर की सफाई व्यवस्था है। इसमें काम में किसी तरह का समझौता नहीं होगा।

less than 1 minute read
Google source verification

image

Nakul Devarshi

May 06, 2017

Ravi Jain

beautiful pics of hard working innocence

स्वच्छता रैंकिंग में फिसड्डी साबित होने के रिजल्ट के दो दिन बाद ही जयपुर नगर निगम की कमान सरकार ने दूसरे प्रशासनिक अधिकारी के हाथ में सौंप दी। निगम के नए आयुक्त रवि जैन ने छुट्टी के दिन शनिवार को जिम्मेदारी संभाल ली।

सीट पर बैठते ही उन्होंने कहा कि उनके लिए पहली प्राथमिकता शहर की सफाई व्यवस्था है। इसमें काम में किसी तरह का समझौता नहीं होगा।

उन्होंने कहा कि परेशानियां आती है लेकिन इसे सुलझाना हमारी ही जिम्मेदारी है। इसके चलते लोगों को परेशानी नहीं होने दी जाएगी।

उन्होंने सड़कों को लेकर भी स्थिति साफ कर दी, कहा कि टूट सड़कें नजर नहीं आएगी। लोगों को सुगम राह मिलेगी।

इस बीच निगम में लगातार हड़ताल के दौर पर जैन ने कहा कि हड़ताल किसी भी समस्या का हल नहीं है। अब ऐसा नहीं होने देंगे। ठेकेदार-कर्मियों के साथ सौहार्द का वातावरण होगा। उनकी समस्या सुनेंगे।

जैन पहले दिन ही एक्शन मूड में नजर आए। छुट्टी के दिन पदभार संभालते ही अफसरों की बैठक भी बुला दी। बताया जा रहा है कि पहली बैठक में कार्यप्रणाली समझी और प्राथमिक कार्यों की सूची मांगी ली।

ये भी पढ़ें

image