30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर, इग्नू में निकली भर्ती

नोटिफिकेशन जारी, जूनियर असिस्टेंट कम टाइपिस्ट के पदों पर होगी भर्ती
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Rakhi Hajela

•

Updated: 23 Mar 2023, 12:06 PM IST

बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर, इग्नू में निकली भर्ती

बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर, इग्नू में निकली भर्ती

जयपुर। प्रदेश के बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है। इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी की ओर से नई भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इग्नू यूनिवर्सिटी में जूनियर असिस्टेंट कम टाइपिस्ट के पदों पर भर्ती का आयोजन किया जाएगा। भर्ती का आयोजन नेशनल टेस्टिंग एजेंसी करेगी। इच्छुक आवेदक जो इग्नू यूनिवर्सिटी भर्ती 2023 के लिए आवेदन करना चाहते हैं वह नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

इग्नू भर्ती 2023 का नोटिफिकेशन जूनियर असिस्टेंट कम टाइपिस्ट के 200 पदों के लिए भर्ती का जारी किया गया है। आवेदन करने वाले सामान्य वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवार को 1000 रुपए के आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। जबकि अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति और महिला अभ्यार्थी से 600 रुपए आवेदन शुल्क लिया जाएगा। आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन करना होगा।

ये भी पढ़ेंः RBI Recruitment 2023: भारतीय रिजर्व बैंक में हो रही है इन पदों के लिए भर्ती, देखें यहां

आयु सीमा भी की निर्धारित आवेदक की आयु 18 वर्ष से 27 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। आवेदक की आयु की गणना 31 मार्च 2023 के अनुसार की जाएगी। इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी भर्ती 2023 में आवेदन करने वाले आवेदक किसी की मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है। साथ ही उसे टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक होगा।

यह मिलेगा मानदेय
इग्नू जूनियर सहायक सह टाइपिस्ट भर्ती 2023 में चयनित अभ्यर्थी को 19900 से लेकर 63200 तक का वेतन प्रतिमाह दिया जाएगा।